India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच जीतकर इंग्लैंड टीम 1-0 से आगे हो गई है। अब भारतीय टीम अगले मैच में वापसी करने की कोशिश करेगी। इस सीरीज के पहले दो मैचों से टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली बाहर हैं। पहले मैच में फैंस के साथ-साथ टीम इंडिया ने भी विराट कोहली को काफी मिस किया।
पहले मैच में भारत की हार में टीम को कही न कही विराट कोहली की कमी खली है। विराट कोहली की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम का मध्यक्रम काफी कमजोर नजर आया। जिसमें शुभमन गिल पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। अब गिल को लगातार टेस्ट टीम में मौके दिए जाने को लेकर काफी सवाल उठ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ तीसरे मैच में विराट कोहली की वापसी हो सकती है, जिसके बाद टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।
विराट की वापसी से किसका कटेगा पत्ता
भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा मैच राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में विराट कोहली की टीम में वापसी हो सकती है। जिसके बाद टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। विराट कोहली की वापसी से एक खिलाड़ी का पत्ता कटना तय माना जा रहा है। जिसमें शुभमन गिल का नाम सबसे पहले हो सकता है। शुभमन गिल टेस्ट क्रिकेट में लगातार फ्लॉप साबित हो रहे हैं। पिछली 10 टेस्ट पारियों में गिल के बल्ले से महज 160 रन ही निकले हैं। हैदराबाद टेस्ट में गिल ने काफी निराश किया। दूसरी पारी में शुभमन गिल अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे।
https://twitter.com/surakshaengg/status/1751872215015174266
पिछली 10 टेस्ट पारियों में शुभमन गिल का प्रदर्शन
1. 0 vs इंग्लैंड, 2024
2. 23 vs इंग्लैंड, 2024
3. 10 vs दक्षिण अफ्रीका, 2024
4. 36 vs दक्षिण अफ्रीका, 2024
5. 26 vs दक्षिण अफ्रीका, 2023
6. 2* vs दक्षिण अफ्रीका, 2023
7. 29 vs वेस्टइंडीज, 2023
8. 10 vs वेस्टइंडीज, 2023
9. 6 vs वेस्टइंडीज, 2023
10. 18 vs ऑस्ट्रेलिया, 2023
ये भी पढ़ें:- ‘मुझे इससे भिड़ना पसंद, मैं तुम्हें बल्ले से मारुंगा’ डीन एल्गर ने विराट कोहली के साथ याद किया पुराना किस्सा
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, फिट हुआ स्टार खिलाड़ी; जल्द होगी वापसी
दूसरी तरफ श्रेयस अय्यर भी टेस्ट क्रिकेट में लगातार फ्लॉप साबित हो रहे हैं। ऐसे में श्रेयस अय्यर की भी टीम में जगह पर खतरा मंडरा रहा है। हैदराबाद टेस्ट की पहली पारी में श्रेयस के बल्ले से 35 और दूसरी पारी में महज 13 रन निकले। अब श्रेयस अय्यर को लगातार टेस्ट टीम में मौका देने को लेकर भी काफी सवाल उठ रहे हैं।
संबंधित खबरें
WPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
5 hrs agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
5 hrs agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
6 hrs agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
6 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
6 hrs agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
7 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
7 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
8 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
8 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines