IND vs ENG Test: अगर आप रोहित शर्मा और विराट कोहली के फैन हैं तो ये खबर आपके लिए है. टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके यह दोनों दिग्गज इंग्लैंड में खेली जा रही टेस्ट सीरीज में नजर आ सकते हैं. भारत-इंग्लैंड के बीच फिलहाल दूसरा टेस्ट एजबेस्टन में चल रहा है. इसके बाद लॉर्ड्स में तीसरा मैच तय है, जिसमें रोहित-विराट की मौजूदगी मुकाबले का रोमांच बढ़ा सकती है. ऐसी खबरें हैं कि रोहित-विराट लंदन में हैं और यह मैच देखने के लिए स्टेडियम में नजर आ सकते हैं.
रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि बीसीसीआई उन्हें लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच को देखने के लिए इनवाइट करने जा रहा है. अगर यह रिपोर्ट्स सच साबित हुई तो RO-KO एक साथ रंग जमाते दिखेंगे. इस दौरे पर शुभमन गिल कप्तान हैं, क्योंकि सीरीज के आगाज से ठीक पहले रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा ने रेड बॉल क्रिकेट को अलविदा कहा था, फिर 3 दिन बाद विराट कोहली ने भी 12 मई 2025 को टेस्ट से संन्यास लेकर चौंका दिया था.
रोहित-विराट का टेस्ट करियर कैसा रहा?
विराट कोहली ने भारत के लिए टेस्ट करियर में 123 मैचों में कुल 9230 रन बनाए हैं. वो दस हजार रन पूरे कर सकते थे, लेकिन इसके पहले ही उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया. टेस्ट में उनके नाम 30 शतक और 7 दोहरे शतक हैं. वहीं रोहित शर्मा ने भारत के लिए 67 टेस्ट मैच खेले और 4301 रन बनाए. रोहित के बल्ले से 1 दोहरा शतक, 12 शतक और 18 फिफ्टी निकली हैं.
इंग्लैंड दौरे पर पहली जीत के करीब टीम इंडिया
इंग्लैंड टूर पर शुभमन गिल की कप्तानी में गई टीम इंडिया पहला टेस्ट हार चुकी है. उसे लीड्स में 5 विकेट से हार मिली थी. अब दूसरा टेस्ट एजबेस्टन में चल रहा है, जिसमें भारत जीत की दहलीज पर है. उसने इंग्लैंड को 608 रनों का टारगेट दिया है. आखिरी दिन इंग्लैंड को 536 रन बनाना है उसके हाथ में 7 विकेट हैं. यह चेज लगभग असंभव है, क्योंकि टेस्ट के इतिहास में कभी भी पांचवे दिन 500 रन नहीं बने.
ये भी पढ़ें: ENG vs IND 2nd Test: ब्रूक-स्मिथ की जोड़ी का बड़ा कारनामा, भारत के खिलाफ रचा इतिहास, पहली हुआ ये कमाल
ENG vs IND: भारत के खिलाफ सबसे तेज टेस्ट शतक किसने ठोका? ये रही टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट
संबंधित खबरें
स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
41 mins agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
43 mins agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
1 hr agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
1 hr agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
2 hrs ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
2 hrs ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
3 hrs agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा से किया वादा पूरा, डायलॉग से मचाया धमाल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines