India vs England 2nd Test Weather Report: भारत और इंग्लैंड के बीच विशाखापट्टनम में सीरीज का दूसरा मुकाबला आज से शुरू होने जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया जीत दर्ज कर सीरीज में 1-1 से बराबरी करना चाहेगी। मगर बारिश खेल बिगाड़ सकती है। मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक इस टेस्ट मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है। अगर यह टेस्ट मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका और ड्रॉ हुआ तो इंग्लैंड सीरीज में 0-1 की बढ़त के साथ और स्ट्रॉन्ग पोजीशन में आ जाएगी। ऐसे में राजकोट टेस्ट में भारत को सीरीज जीतने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।
पांचों दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
अगर पांचों दिन के मौसम की बात करें तो यह मुकाबला 2 फरवरी से 6 फरवरी तक खेला जाएगा। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक पहले तीन दिन यानी 2, 3 और 4 फरवरी को बारिश की संभावना है। इन तीनों दिन 25-25 प्रतिशत बारिश के आसार अभी तक बताए जा रहे हैं। जबकि अभी तक के अनुमान के मुताबिक चौथे व पांचवें दिन यानी 5 व 6 फरवरी को बारिश के बेहद ही कम ना के बराबर आसार हैं। अगर तापमान की बात करें तो तीनों दिन 30 से 34 डिग्री तक तापमान रहेगा। यानी ह्यूमिडिटी बढ़ सकती है। ऐसे में पिच के स्वभाव में भी बदलाव हो सकता है।
weather report vizag
इंग्लैंड ने चुनी प्लेइंग 11
वहीं इस टेस्ट मैच से एक दिन पहले गुरुवार को ही इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया था। इस टीम में भी इंग्लैंड ने सिर्फ एक पेसर खिलाया था। हालांकि, प्रैक्टिस सेशन में कप्तान बेन स्टोक्स गेंदबाजी करते दिखे थे। जबकि मार्क वुड की जगह जेम्स एंडरसन टीम में आए हैं। इसके अलावा चोटिल जैक लीच की जगह शोएब बशीर को डेब्यू का मौका मिला है। इंग्लैंड की अंतिम 11 इस प्रकार है:-
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- IND vs ENG Pitch Report: बल्लेबाज या गेंदबाज, स्पिनर या पेसर; विशाखापट्टनम की पिच पर किसे मिलेगा फायदा
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: कौन लेगा जडेजा-राहुल की जगह? क्या सिराज होंगे बाहर, देखें भारत की संभावित Playing 11
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
42 mins agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
1 hr agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
3 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
10 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
11 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
12 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
12 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
13 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines