India vs England 2nd Test: भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड के साथ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। इस सीरीज का पहला मैच टीम इंडिया हार चुकी है। वहीं सीरीज के पहले दो मैचों से टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली व्यक्तिगत कारणों के चलते बाहर हैं। जिसके बाद कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि विराट कोहली की मां की तबीयत खराब है जिसके चलते उनको पहले दो टेस्ट मैच से बाहर रहना पड़ेगा क्योंकि उनको अपनी मां के साथ रहना है। अब उनके भाई विकास कोहली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके उनकी मां की खराब तबीयत वाली खबरों को फैक बताया है।
विकास कोहली ने सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट
विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके लिखा मैं पिछले कई दिनों से देख रहा हूं मेरी मां की खराब तबीयत को लेकर काफी न्यूज चल रही है। इसको लेकर मैं आपसे बताना चाहता हूं कि मेरी मां बिल्कुल ठीक हैं। जितनी भी खबरें मेरी मां की खराब तबीयत को लेकर चल रही है वो सब फेक हैं। मेरी सभी से विनती है कि जब तक आपके पास पूरी जानकारी न हो तब तक ऐसे खबरों को मत फैलाए।
तीसरे टेस्ट मैच में हो सकती है विराट की वापसी
विराट कोहली दूसरा टेस्ट मैच भी नहीं खेल पाएंगे। जिसके बाद उम्मीद है कि विराट अब तीसरे मैच में वापसी कर सकते हैं। सीरीज का पहला मैच हैदराबाद में खेला गया था, इस मैच को टीम इंडिया हार गई थी।
इस मैच में भारतीय टीम को विराट कोहली की कमी खली थी। दूसरी पारी में टीम इंडिया 231 रन नहीं बना पाई थी। इसके अलावा स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने भी विराट कोहली को काफी मिस किया। स्टेडियम में बहुत से दर्शक विराट कोहली के नाम वाली जर्सी पहनकर बैठे थे।
ये भी पढ़ें:- Ishan Kishan की कब होगी टीम में वापसी? भविष्य पर उठने लगे सवाल
ये भी पढ़े:- Ruturaj Gaikwad Birthday: 1 ओवर में 7 छक्के लगाने वाला ‘रॉकेट राजा’, एशियन गेम्स में भी किया कमाल
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
32 mins agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
1 hr agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
12 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
13 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
14 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines