India vs England 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। विशाखापट्टनम टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शुभमन गिल ने शानदार शतक जड़ा। अपने इस शतक से गिल ने आलोचकों के मुंह को भी बंद कर दिया है। पिछली कई टेस्ट पारियों में गिल का बल्ला एक दम से खामोश था, 13 पारियों में गिल के बल्ले से एक अर्धशतक भी नहीं निकला था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर गिल को काफी ट्रोल भी किया जा रहा था, कई यूजर्स ने तो उनको टीम से बाहर करने तक की बात कह दी थी। अब गिल ने दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शानदार शतक लगाकर आलोचकों को करारा जवाब दिया हैं। गिल की इस शानदार पारी से टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह भी काफी खुश दिखे हैं।
युवराज ने गिल के लिए शेयर की खास पोस्ट
दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी की। इस पारी में गिल ने 104 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान गिल ने 11 चौके और 2 छक्के जड़े। कई मैचों से फ्लॉप होने के बाद शुभमन गिल ने अब अपनी फॉर्म हासिल कर ली है। शुभमन गिल के शतक से युवराज सिंह भी काफी गदगद दिखे। युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लिखा “एक बार फिर मौके पर पहुंचे और एक अच्छी संतुलित पारी खेली! तीन अंकों का निशान देखकर अच्छा लगा। अच्छा खेला मेरे लड़के – बल्ले को बात करने दो।”
भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए दिया 399 रन का लक्ष्य
भारतीय टीम ने विशाखापट्टनम टेस्ट मैच की दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए 255 रन बनाए। दूसरी पारी में भारत की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल ने 104 रनों की पारी खेली। जिसके बाद भारत ने इंग्लैंड पर 398 रनों की बढ़त हासिल की। अब इंग्लैंड के सामने इस मैच को जीतने के लिए 399 रनों का लक्ष्य है।
जिसके जवाब में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने एक विकेट खोकर 67 रन बना लिए थे। दूसरी पारी में अभी तक इंग्लैंड को बैन डकेट (28 रन) के रूप में पहला झटका लगा है। इस मैच को जीतने के लिए इंग्लैंड को अभी भी 332 रनों की जरुरत है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: ‘600 रन का भी पीछा कर सकती है इंग्लैंड’ वाईजैग टेस्ट पर जेम्स एंडरसन ने कही बड़ी बात
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: इंग्लैंड पर भारी पड़ेंगे 399 रन, आंकड़े देख खौफ में अंग्रेज
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
6 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines