India vs England 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच इन दिनों 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच हैदराबाद में खेला गया था जिसको इंग्लैंड ने 28 रन से जीत लिया था। इसके साथ ही अब इंग्लैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। अब सीरीज का दूसरा मैच 2 फरवरी को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले टीम इंडिया को दो बड़े झटके लगे हैं। टीम के दो इनफॉर्म खिलाड़ी केएल राहुल और रवींद्र जडेजा इंजरी के चलते बाहर हो गए हैं।
इन दोनों ही खिलाड़ियों ने पहले टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था। केएल राहुल का मौजूदा फॉर्म काफी शानदार है ऐसे में अचानक से उनको इंजरी होना टीम के लिए मुश्किलें पैदा कर रहा है। वहीं अब केएल राहुल की चोट को लेकर पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा है कि इनकी कुंडली में राहु बैठा है।
आकाश चोपड़ा ने राहुल के बारे में क्यों बोला ऐसा?
केएल राहुल का मौजूदा टेस्ट फॉर्म काफी शानदार है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में राहुल ने 86 रनों की पारी खेली थी। इससे पहले साउथ अफ्रीका दौरे पर टेस्ट सीरीज में भी केएल राहुल ने शानदार शतक जड़ा था।
अब केएल राहुल की चोट को लेकर टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि जब-जब केएल राहुल अच्छी फॉर्म में होते है तो कहानी में ट्विस्ट आ जाता है और राहुल को चोट लग जाती है। जिसके बाद केएल राहुल टीम से बाहर हो जाते हैं। मुझे लगता है इनकी कुंडली में राहु बैठा है।
केएल राहुल कब-कब चोटिल होकर हुए टीम से बाहर
1. नवंबर 2021 में न्यूजीलैंड के साथ खेली गई टेस्ट सीरीज से केएल राहुल मांसपेशियों में खिंचाव के चलते बाहर हो गए थे।
2. फरवरी 2021 में वेस्टइंडीज के साथ खेली गई टी20 सीरीज से भी केएल राहुल चोट के चलते बाहर हो गए थे।
3. मार्च 2021 में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज से भी राहुल चोट के चलते बाहर हो गए थे।
4. जनवरी 2021 में ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली गई टेस्ट सीरीज से भी राहुल चोट के चलते बाहर हो गए थे।
5. साल 2023 आईपीएल और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से भी राहुल चोट के चलते बाहर हो गए थे।
6. अब साल 2024 में एक बार फिर से केएल राहुल इंजरी के चलते इंग्लैंड के साथ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं।
ये भी पढ़ें:- सरफराज खान के घर डबल खुशी, छोटे भाई मुशीर खान का अंडर 19 वर्ल्ड कप में दूसरा शतक
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: इंजरी के बाद NCA पहुंचे रवींद्र जडेजा ने शेयर किया पोस्ट, क्या तीसरे टेस्ट में होगी वापसी?
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
5 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
6 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
7 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
7 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
8 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
8 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
8 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
9 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines