India vs England 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 2 फरवरी से विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। सीरीज का पहला मैच भारतीय हार चुकी है तो वहीं पहले मैच को जीतकर इंग्लैंड टीम के हौंसले बुलंद है। अब भारतीय टीम पर थोड़ा दबाव भी है क्योंकि टीम इंडिया पहले ही 1-0 से पिछड़ गई है। दूसरे मैच में भारतीय टीम विराट कोहली, रवींद्र जडेजा और केएल राहुल के बिना मैदान पर उतरेगी। वहीं दूसरे टेस्ट से पहले अब इंग्लैंड टीम के कोच ब्रेंडन मैकुलम ने टीम इंडिया को चेतावनी दी है।
मैकुलम की टीम इंडिया को चेतावनी
इंग्लैंड ने पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम को 28 रन से हराया था। हैदराबाद टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया से पिछड़ने के बाद इंग्लैंड ने दूसरी पारी में शानदार वापसी की थी। इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज टॉम हार्टले ने अपनी टीम को मैच में वापसी कराई थी। इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाजों ने पहले मैच में पिच का भरपूर फायदा उठाया था। जिसके चलते टीम इंडिया दूसरी पारी में 231 रन भी नहीं बना पाई थी। अब एक बार फिर से इंग्लैंड टीम ने ज्यादा से ज्यादा स्पिन गेंदबाजों को खिलाने के लिए अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं।
इंग्लैंड टीम के कोच ब्रेंडन मैकुलम ने दूसरे टेस्ट मैच से पहले कहा कि हम 4 स्पिनर्स को खिलाने से भी नहीं डरेंगे। यानी अब साफ है कि दूसरे मैच में भी इंग्लैंड का स्पिन गेंदबाजों पर ज्यादा फोकस होगा। दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड टीम प्लेइंग इलेवन में युवा स्पिन गेंदबाज शोएब बशीर को शामिल कर सकती है। शोएब बशीर वीजा विवाद के चलते पहले मैच में हिस्सा नहीं ले पाए थे।
अक्सर इंग्लैंड टीम के कोच ब्रेंडन मैकुलम और कप्तान बेन स्टोक्स को बोल्ड डिसीजन लेने के लिए जाना जाता है। पहले मैच में टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज जेम्स एंडरसन को भी प्लेइंग इलेवन में भी शामिल नहीं किया गया था। जिसके बाद इस फैसले पर भी काफी सवाल उठे थे।
ऐसे में अब एक बार फिर से ये लग रहा है कि टीम ज्यादा से ज्यादा स्पिन गेंदबाजों को खिलाने पर जोर देगी। पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड टीम के पार्ट टाइम गेंदबाज जो रूट ने भी काफी अच्छी गेंदबाजी की थी। वहीं टॉम हार्टले ने दूसरी पारी में 7 विकेट लेकर मैच का रुख ही पलट दिया था।
ये भी पढ़ें:- Mayank Agarwal Admitted ICU: मयंक अग्रवाल की अचानक बिगड़ी तबीयत, ICU में करवाया गया भर्ती
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: ‘इनकी कुंडली में राहु बैठा है क्या? केएल राहुल को लेकर बोले आकाश चोपड़ा
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
5 mins agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
24 mins agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
1 hr agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 5वां T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
1 hr agoजडेजा का वनडे करियर हुआ खत्म? पुजारा ने बताया क्यों नहीं मिलेगी जगह
2 hrs agoसूर्यवंशी को घर भेज दो… युवा बल्लेबाज को जगह ना मिलने भड़के आकाश चोपड़ा
2 hrs agoबिना खेले भारत को WTC Points Table में हुआ फायदा, इस नंबर पर पहुंची टीम
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर बॉलिंग कोच ने किया सीक्रेट प्लान का खुलासा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines