India vs England 2nd Test: इंग्लैंड की टीम इन दिनों भारत के दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच जीतकर इंग्लैंड की टीम 1-0 से आगे है। अब इंग्लिश टीम की नजर दूसरे मैच पर है। पहला मैच जीतने के बाद इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स की कप्तानी की खूब तारीफ हुई। हैदराबाद टेस्ट के लिए बेन स्टोक्स ने जो प्लेइंग इलेवन चुनी थी उसको लेकर पहले उनके फैसले पर काफी सवाल उठे थे, क्योंकि प्लेइंग इलेवन में टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज जेम्स एंडरसन शामिल नहीं थे।
स्टोक्स ने तीन स्पिन गेंदबाज के साथ मैदान पर उतरना पसंद किया था और आखिर में स्पिन गेंदबाजों ने इंग्लैंड को जीत भी दिलाई थी। अब बेन स्टोक्स ने बताया कि कैसे उनको आईपीएल के दौरान एमएस धोनी से बहुत कुछ सीखने को मिला है। जिससे उनकी कप्तानी में काफी सुधार हुआ है।
स्टोक्स ने की धोनी और CSK कोच की तारीफ
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने बताया कि मैनें आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए क्रिकेट खेला है और वहां बहुत कुछ सीखा है। जिस तरह से एमएस धोनी और कोच फ्लेमिंग निर्णय लेते है उनको उस पर भरोसा होता है, भले ही वो मैच हारने की कगार पर ही क्यों न हो। इन दोनों में सटीक निर्णय लेने की काफी ज्यादा समझ है। वे जो भी निर्णय लेते हैं उस पर हमेशा कायम रहते हैं। उनको पता है कि टीम के लिए क्या सही है। उनकी इस सोच से मैं काफी प्रभावित हुआ हूं।
बेन स्टोक्स कभी-कभी ऐसे फैसले लेते हैं जिससे हर कोई हैरान होता है लेकिन उनके कुछ फैसले काफी सही साबित भी होते हैं। जैसे हैदराबाद टेस्ट मैच के लिए उन्होंने तीन स्पिन गेंदबाजों के साथ मैदान में उतरने का फैसला किया था। जिसके चलते उनको जेम्स एंडरसन जैसे अनुभवी गेंदबाज को भी प्लेइंग इलेवन से बाहर रखना पड़ा था।
अब दूसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम भी ये साफ कर चुके हैं कि विशाखापट्टनम टेस्ट मैच के लिए भी उनका फोकस ज्यादा से ज्यादा स्पिन गेंदबाज खिलाने पर ही होगा। ऐसे में उम्मीद लगाी जा रही है कि युवा स्पिन गेंदबाज शोएब बशीर को दूसरे टेस्ट मैच में प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। पहले मैच में शोएब बशीर वीजा विवाज के चलते खेल नहीं पाए थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: मुशीर खान ने किया खुलासा, ‘कैसे पता चला सरफराज खान का टीम इंडिया में हो गया चयन’
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: ‘भारत किसी भी तरह की पिच बना सकता है..’ मार्क वुड का बड़ा बयान
संबंधित खबरें
बिना खेले भारत को WTC Points Table में हुआ फायदा, इस नंबर पर पहुंची टीम
1 min agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर बॉलिंग कोच ने किया सीक्रेट प्लान का खुलासा
33 mins agoरबाडा ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे तेज 350 विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
47 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह
1 hr agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
1 hr agoहैमिल्टन में कैसा है भारत का T20I रिकॉर्ड? आखिरी बार मिली थी जीत या हार!
1 hr agoलगातार तीसरी पारी में फेल हो गए यशस्वी जायसवाल, गिल-गंभीर की बढ़ी परेशानी
2 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20I?
2 hrs agoक्या हैमिलटन में टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी बार खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार?
3 hrs agoध्रुव जुरेल ने खेली शानदार पारी, नाबाद 99 रन बनाकर कराया इंडिया ए का कमबैक
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines