India vs England 1st Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच आज हैदराबाद में खेला जा रहा है। टीम इंडिया की कमान एक बार फिर से रोहित शर्मा के हाथों में है। हैदराबाद में टीम इंडिया के पिछले टेस्ट रिकॉर्ड पर नजर डालें तो कंडीसन भारत के फेवर में जाती दिख रही है लेकिन पुराने रिकॉर्ड को देखकर टीम इंडिया पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम को हल्के में नहीं ले सकती। दूसरी तरफ इस मैच को जीतकर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के पास के पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के खास रिकॉर्ड को तोड़ने का सुनहरा मौका है।
रोहित तोड़ेंगे धोनी का रिकॉर्ड
दरअसल टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के तीनो फॉर्मेट में 295 मैचों की जीत में टीम इंडिया का हिस्सा रहे थे। वहीं दूसरी तरफ रोहित शर्मा भी अभी तक 295 मैचों की जीत में टीम इंडिया का हिस्सा रहे हैं। ऐसे में अगर भारत हैदराबाद टेस्ट मैच को जीत लेता है तो रोहित शर्मा इस रिकॉर्ड में एमएस धोनी को पछाड़ देंगे।
WTC फाइनल के लिहाज से अहम ये सीरीज
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से ये 5 मैचों की टेस्ट सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। दोनों टीमें इस सीरीज को जीतकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए अपनी स्थिति को और ज्यादा मजबूत करना चाहेगी। इंग्लैंड के लिए इस सीरीज को जीतना उतना आसान भी नहीं माना जा रहा है क्योंकि 12 साल से टीम इंडिया भारत में एक भी टेस्ट सीरीज नहीं हरी है। जबकि भारत ने 12 सालों में इंग्लैंड को 2 बार अपने घर पर टेस्ट सीरीज में हराया है।
विराट के बिना पहले दो मैच खेलेगी टीम इंडिया
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पहले दो मैच टीम इंडिया स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के बिना खेलेगी। विराट कोहली व्यक्तिगत कारणों के चलते पहले दो टेस्ट मैचों से बाहर हैं। ऐसे में टीम इंडिया को विराट कोहली की कमी काफी ज्यादा खलने वाली है।
संबंधित खबरें
कब और कहां फ्री में देखें भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा मुकाबला?
4 mins agoवेलिंगटन में NZ का बहुत ही खराब रहा है रिकॉर्ड, टीम IND के पास है बड़ा मौका
1 hr agoIND vs NZ: वेलिंगटन में रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का हाल
9 hrs ago2017 में बर्बाद हो सकता था रोहित शर्मा का करियर, पूर्व कोच ने किया खुलासा
10 hrs agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
11 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
12 hrs agoमुंबई छोड़कर पंजाब में शामिल हो सकते हैं हार्दिक, अश्विन ने किया दावा
12 hrs agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
13 hrs agoहारिस रऊफ पर लटकी तलवार, ICC लगा सकता है भारी जुर्माना
13 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines