India vs England 1st Test: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है। पहला मैच हैदराबाद में खेला जा रहा है। हैदराबाद टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले ही सेशन से इंग्लैंड के बल्लेबाजों का बैजबॉल क्रिकेट देखने को मिला लेकिन भारतीय स्पिनर्स के सामने इंग्लिश बल्लेबाजों का बैजबॉल क्रिकेट ज्यादा देर तक चल नहीं सका। इंग्लैंड ने अपने तीन टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों के विकेट पहले सेशन में ही गंवा दिए थे। पहले सेशन में रवींद्र जडेजा के सामने जो रूट बाल-बाल आउट होने से बचे थे।
तकनीकी गड़बड़ी या अंपायर की गलती
पहले सेशन में जब जो रूट को रवींद्र जडेजा गेंदबाजी कर रहे थे तो जडेजा ने एलबीडब्ल्यू आउट की जोरदार अपील की थी। हालांकि अंपायर ने रूट को आउट करार नहीं दिया था। जिसके बाद टीम इंडिया ने डीआरएस ले लिया था। इस दौरान थर्ड अंपायर को डिसीजन में काफी समय लगा। हर कोई स्टेडियम में लगी एलईडी की तरफ देख रहा था।
काफी समय के बाद अंपायर ने नॉटआउट का फैसला दिया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर अंपायर द्वारा डिसीजन के लिए इतना समय लगाने के लिए काफी सवाल उठ रहे हैं। कुछ यूजर्स सोशल मीडिया पर पूछ रहे हैं कि तकनीकी गड़बड़ी या अंपायर की गलती। ज्यादातर यूजर्स इसको तकनीकी गड़बड़ी बता रहे हैं।
इंग्लैंड की पारी लड़खड़ाई
हैदराबाद टेस्ट के पहले दिन भारतीय गेंदबाजों का जलवा देखने को मिल रहा है। पहले सेशन में भारतीय टीम ने 3 विकेट हासिल किए। इसके बाद दूसरे सेशन की शुरुआत में ही टीम इंडिया के स्पिनर्स ने दो विकेट और झटके।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: टीम इंडिया के सेलेक्शन से फैंस नाराज, एक खिलाड़ी को टीम में लेने पर मच गया बवाल
खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड की टीम 6 विकेट खो चुकी है। इंग्लैंड की तरफ से जॉनी बेयरस्टो 37, बेन डकेट 35, जैक क्रॉली 20, जो रूट 29 और ओली पोप एक रन बनाकर आउट हुए। भारतीय टीम की तरफ से आर अश्विन, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा ने 2-2-2 विकेट हासिल किए।
संबंधित खबरें
टीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
14 mins agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
1 hr agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
9 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
9 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
10 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
10 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
11 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
12 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines