India vs England 1st Test: इंग्लैंड की टीम इन दिनों भारत के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच से पहले इंग्लैंड के बैजबॉल क्रिकेट की काफी चर्चाएं हो रही थी। जबसे इंग्लैंड टीम के कोच न्यूजीलैंड के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम बने हैं तबसे इंग्लैंड टीम का टेस्ट क्रिकेट में खेलने का तरीका बदल गया है।
टेस्ट क्रिकेट में भी अब इंग्लैंड टीम आक्रामक तरीके से खेलती है जिसको बैजबॉल क्रिकेट कहा जाता है। वहीं अब टेस्ट क्रिकेट में अपने इस बैजबॉल क्रिकेट को लेकर इंग्लैंड टीम को काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है।
मैच के बीच ट्रोल हुई इंग्लैंड की टीम
हैदराबाद टेस्ट में पहले दिन इंग्लैंड की टीम महज 246 रनों पर ही ढेर हो गई। भारतीय स्पिनर्स के सामने इंग्लैंड का बैजबॉल क्रिकेट चल नहीं पाया। जिसके बाद फैंस ने इंग्लैंड टीम के जमकर मजे लिए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ फैंस को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि सफेद गेंद, लाल गेंद, कहां है आपका बैजबॉल क्रिकेट। हैदराबाद स्टेडियम में मैच देखने आए कुछ भारतीय प्रशंसकों ने इस तरह से गाना गाकर इंग्लैंड टीम के मजे लिए।
जबसे टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड टीम ने बैजबॉल क्रिकेट वाली रणनीति अपनाई है तबसे हैदराबाद टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने सबसे धीमी गति से रन बनाए हैं। जो उनकी बैजबॉल रणनीति को बिल्कुल नहीं दर्शाता है। हैदराबाद टेस्ट में इंग्लैंड की टीम पहले ही दिन 246 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।
ये भी पढ़ें:- कौन हैं तनमय अग्रवाल? 147 गेंदों पर ठोक दी ट्रिपल सेंचुरी, मैच के एक दिन में बन गए 701 रन
मैच के पहले दिन इंग्लैंड की सलामी जोड़ी के द्वारा भारतीय तेज गेंदबाजों के खिलाफ कुछ देर तक बैजबॉल क्रिकेट देखने को मिला। लेकिन जब भारतीय स्पिनर्स गेंदबाजी करने आए तो लगातार इंग्लैंड के विकेट गिरते चले गए। पहली पारी में इंग्लैंड की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 70 रनों की पारी खेली। जिसके चलते इंग्लैंड की टीम 200 का आंकड़ा पार कर सकी।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
37 mins agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
1 hr agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
2 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
2 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
5 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines