India vs England 1st Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। सीरीज का पहला मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में 25 जनवरी से खेला जाएगा। जिसको लेकर फैंस की नजरें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर टिकी थी। अब पहले इंग्लैंड टीम ने हैदराबाद टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। जिसमें कई मैच विनर खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। टीम की कमान एक बार फिर से बेन स्टोक्स के हाथों में होने वाली है।
हैदराबाद टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स, रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जैक लीच
पहले टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन सामने आने के बाद ये तय हो गया है कि टॉम हार्टले अपना टेस्ट डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। अभी तक टॉम हार्टले ने इंग्लैंड टीम के लिए एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला है। अब टॉम भारतीय टीम के खिलाफ भारत में ही अपना टेस्ट डेब्यू करने के लिए तैयार है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: टेस्ट मैच से पहले मोहम्मद सिराज की इंग्लैंड को चेतावनी, नहीं चलेगा बैजबॉल क्रिकेट
दोनों टीमों के लिए खास ये सीरीज
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिहाज से ये 5 मैचों की टेस्ट सीरीज दोनों टीमों के लिए बेहद खास है। जहां फिलहाल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल में टीम इंडिया दूसरे नंबर पर है तो वहीं इंग्लैंड की टीम सातवें स्थान पर मौजूद है। अब इस टेस्ट सीरीज को जीतकर दोनों टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए अपनी मजबूत दांवेदारी पेश करेगी। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पहले दो टेस्ट मैचों से बाहर रहेंगे। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि पहले टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी होगी।
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
42 mins agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
1 hr agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
2 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
2 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
2 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
3 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
4 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
4 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
5 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines