India vs England 1st Test Weather Report: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के मद्देनजर भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज का आगाज 25 जनवरी से होने जा रहा है। भारतीय टीम के पास इंग्लैंड को हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में पहले स्थान पर आने का सुनहरा अवसर है। भारत अभी प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। एक नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है, ऐसे में भारत के पास सुनहरा अवसर है कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतकर फिर से प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन पर विराजमान हो सके। सीरीज का पहला मुकाबला 25 जनवरी से खेला जाएगा। चलिए आपको बताते हैं पहले टेस्ट मैच के दौरान पांचों दिन का मौसम कैसा रहेगा।
https://twitter.com/CricketFreakD3/status/1748594525507878988
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ ये 4 खिलाड़ी बिखेर सकते हैं जलवा, आंकड़े दे रहे जवाब
पहले टेस्ट के दौरान कैसा रहेगा मौसम
भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा। चलिए आपको बताते हैं कि 25 जनवरी से 29 जनवरी के बीच हैदराबाद का मौसम कैसा रहने वाला है। मौसम विभाग ने पहले टेस्ट मैच के दौरान हैदराबाद के मौसम को लेकर अपडेट जारी किया है। विभाग ने बताया कि पहले टेस्ट मैच के दौरान बारिश बिलकुल भी बाधा नहीं बनने वाली है। हालांकि इस दौरान ठंड का असर देखने को मिलेगा, लेकिन मैच बाधित नहीं होगी। इससे साफ है कि भारत और इंग्लैंड के बीच सभी 5 दिनों का पूरा मैच देखने को मिलेगा। ऐसे में फैंस का रोमांच सातवें आसमान पर पहुंचने वाला है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: भारत के खिलाफ खेलेंगे 3 ‘भारतीय’ खिलाड़ी, टीम इंडिया के लिए जीत चुके हैं वर्ल्ड कप
भारत का इस मैदान पर रिकॉर्ड
वैसे तो टेस्ट मैच 5 दिनों का होता है, लेकिन हैदराबाद में पिछले 4-5 टेस्ट मुकाबले में भारतीय स्पिनरों का जलवा जिस कदर देखने मिला है, इससे ऐसा लगता है कि यह मैच मुश्किल से 3 से 4 दिनों तक का ही होने वाला है। यह मैदान बल्लेबाजी करने के लिए काफी बेस्ट है। अगर कोई टीम टॉस जीतती है, तो वह बल्लेबाजी करना पसंद करेगी। इस मैदान पर डीफेंड करते हुए मैच को अपने नाम करना ज्यादा आसान हो जाता है। बता दें कि भारत ने इस मैदान पर कुल 5 टेस्ट मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 4 मुकाबले टीम इंडिया के नाम रहा है, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा था।
संबंधित खबरें
रवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
5 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
45 mins agoLIVE: भारत ने टॉस जीतकर चुनी पहले गेंदबाजी, प्लेइंग 11 में हुआ बदलाव?
48 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
1 hr agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
1 hr ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
2 hrs agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
2 hrs agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
2 hrs agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines