ODI World Cup 2023. फैंस को वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले का बेसब्री से इंतजार है। ऐतिहासिक मुकाबला 19 नंवबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। रोमांचक मुकाबले से पूर्व ऐसी अटकलें लगाई जा रही थी कि आईसीसी पिच सलाहकार एंडी एटकिंसन भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले से पूर्व स्वदेश लौट सकते हैं। हालांकि, वह भारत में ही हैं और अहम मुकाबले के लिए अहमदाबाद पहुंच गए हैं।
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, एटकिंसन फाइनल मुकाबले के लिए अहमदाबाद पहुंच गए हैं और उस पिच की तैयारियों का जांच करेंगे जिसपर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खिताब के लिए जंग होगा।
यह भी पढ़ें- कभी फीस के 275 रुपए भी नहीं थे, आज बन गए करोड़ों के मालिक, पूर्व कोच की जुबानी Rohit Sharma की कहानी
बता दें एटकिंसन वहीं हैं जिन्होंने भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए सेमी फाइनल मुकाबले में पिच के बदलाव की बात कही थी। एटकिंसन ने आरोप लगाया था कि मेजबान ने नई पिच के बजाय इस्तेमाल की गई पिच की मांग की थी। उनके इस बयान के बाद से बीसीसीआई काफी खफा है।
हालांकि, बाद में आईसीसी ने स्पष्ट करते हुए कहा कि ऐसा कोई नियम नहीं है कि सेमी फाइनल मुकाबला नए पिच पर ही खेला जाए। उन्हें पिच के बदलाव से पहले अवगत करा दिया गया था।
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि बीसीसीआई के दो प्रमुख ग्राउंड स्टाफ अशोक भौमिक और तपोश चटर्जी के साथ देश के पूर्व क्रिकेटर एवं घरेलू क्रिकेट के जीएम एबी कुरुविला ने शुक्रवार को पिच की तैयारी की निगरानी की है।
अबतक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि फाइनल मुकाबला नई पिच पर खेला जाएगा या पुराने। हालांकि, मैदान में भारी रोलर दिख रहे हैं। अगर काली मिट्टी की सतह पर भारी रोलर का उपयोग किया जाता है तो उनकी मंशा धीमी बल्लेबाजी ट्रैक बनाने की है जहां एक बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है।
हालांकि, बल्लेबाज लगातार लाइन में हिट नहीं कर सकते हैं। 315 रन के लक्ष्य का बचाव किया जा सकता है। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना मुश्किल भरा होगा। भारतीय कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा ने पिच का मुआयना किया है। इस बीच उन्होंने भौमिक और चटर्जी के साथ पिच को लेकर एक लंबी चर्चा भी की है।
संबंधित खबरें
250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
15 mins agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
1 hr agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
2 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
3 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
11 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
11 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
12 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
12 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines