---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs AUS: इंदौर पहुंची टीम इंडिया, सूर्या को देख फैंस ने खूब मचाया शोर, देखें वीडियो

India vs Australia Team India Indore Suryakumar Yadav: पहले वनडे में शानदार जीत के बाद टीम इंडिया शनिवार को इंदौर पहुंच गई। भारतीय टीम यहां होल्कर स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा मुकाबला खेलेगी। इंदौर के एयरपोर्ट पर फैंस की दीवानगी देखने को मिली। टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों की एक झलक पाने को फैंस […]

---विज्ञापन---

India vs Australia Team India Indore Suryakumar Yadav: पहले वनडे में शानदार जीत के बाद टीम इंडिया शनिवार को इंदौर पहुंच गई। भारतीय टीम यहां होल्कर स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा मुकाबला खेलेगी। इंदौर के एयरपोर्ट पर फैंस की दीवानगी देखने को मिली। टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों की एक झलक पाने को फैंस स्टेडियम के बाहर जमा हो गए।

बीसीसीआई ने इसका एक वीडियो जारी किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि जैसे ही केएल राहुल एयरपोर्ट से बाहर निकले, फैंस ने अपने मोबाइल कैमरा ऑन किए और उन्हें रिकॉर्ड करने लग गए। इसके बाद देर शाम जब टीम इंडिया के खिलाड़ी होटल पहुंचे तो वहां भी उनका सामना फैंस से हुआ।

---विज्ञापन---

सूर्या को देख फैंस ने मचाया शोर 

जैसे ही सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन फैंस के पास से गुजरे, उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। फैंस की ये दीवानगी देख सूर्या ने भी हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। सूर्या ने पहले वनडे में अपनी फॉर्म साबित की। उन्होंने लंबे समय के इंतजार के बाद वनडे में तीसरी फिफ्टी जमाई। इंदौर के फैंस एक बार फिर उनकी इस शानदार पारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

बारिश की संभावना 

बहरहाल, टीम इंडिया मुकाबला खेलने के लिए तैयार हो गई है, लेकिन बारिश मैच का रोमांच बिगाड़ सकती है। हालांकि, ज्यादा बारिश की संभावना नहीं है। यहां बारिश की संभावना 20 फीसदी है। इसे चिंताजनक नहीं माना जा सकता है। थोड़ी बहुत बारिश हुई तो भी मैच का नतीजा निकलकर आएगा। इस मुकाबले को जियो सिनेमा पर मुफ्त में स्ट्रीम किया जा सकेगा।

First published on: Sep 24, 2023 12:24 AM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola