India vs Australia Match Jio Cinema Viewership: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की t20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का ओटीटी पर प्रसारण जियो सिनेमा द्वारा किया जा रहा है। बड़ी संख्या में दर्शक जियो सिनेमा पर मैच का लुत्फ उठा रहे हैं। सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को तिरुवनंतपुरम में खेला गया और इस मैच की व्यूअरशिप ने सभी को हैरान कर दिया। एक समय ऐसा था जब इस मैच को देखने वाले व्यूअर्स की संख्या 15 करोड़ से भी ऊपर पहुंच गई।
वर्ल्ड कप फाइनल से भी ज्यादा देखा गया ये मैच!
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही T20 सीरीज को जियो सिनेमा पर फ्री में देखा जा सकता है। लोग फ्री लाइव स्ट्रीमिंग में मैच का लुत्फ उठा रहे हैं। पर खास बात ये है कि इस मैच की व्यूअरशिप वर्ल्ड कप से भी अधिक रही। दरअसल वर्ल्ड कप के मुकाबले ओटीटी पर हॉटस्टार के माध्यम से देखे जा सकते थे। सबसे अधिक व्यूअर हॉटस्टार पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान 5.9 करोड़ तक पहुंच गए थे। यह अब तक के सबसे अधिक व्यूअर्स थे। वहीं जियो सिनेमा की बात की जाए तो इसके अब तक के सबसे अधिक दर्शक 3.2 करोड़ थे जो कि आईपीएल 2023 के फाइनल के दौरान आए थे। वहीं अब जब इस मैच के बाद एक समय यानी रियलटाइम व्यूअर्स 15 करोड़ के ऊपर पहुंच चुके हैं।
https://twitter.com/mr_aj_singh_/status/1728805844739862962
यह भी पढ़े: IND vs AUS: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टी20 में पीटा, ये रहे टीम इंडिया की जीत के पांच हीरो
क्या है व्यूअर्स बढ़ने की वजह
हम आपको बताते हैं इसके पीछे की वजह है। दरअसल यह संख्या वर्तमान दर्शकों की नहीं बल्कि मैच के दौरान कुल दर्शकों की संख्या की है। इस बार जियो सिनेमा वर्तमान दर्शकों की गिनती नहीं कर रहा है। बल्कि कुल दृश्यों की गिनती कर रहा है। जिस वजह से इसकी संख्या 15 करोड़ के पार पहुंच गई है। आज के मैच की बात की जाए तो इसकी संख्या 16.8 करोड़ पहुंच गई थी। जिससे हर कोई हैरान हो गया था कि आखिर कैसे इतने व्यूअर्स जियो सिनेमा को मिल रहे हैं। जितने ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के फाइनल मैच में हॉटस्टार को नहीं मिले थे।
संबंधित खबरें
रोहित-विराट की फील्डिंग को लेकर भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
42 mins agoदूसरे वनडे में विराट को आउट करने का जाल तैयार, कीवी गेंदबाज ने दिए संकेत
1 hr agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया अंडर-19 के लिए खेली शानदार पारी
1 hr agoदूसरे वनडे में रोहित के सामने वेलिंग्टन की चुनौती, आंकड़े उड़ा देंगे होश
2 hrs agoU-19 Asia Cup में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा
2 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है राजस्थान रॉयल्स
2 hrs agoरसेल ने T20 में रचा इतिहास, 10000 रन-500 विकेट लेने वाले बने पहले खिलाड़ी
2 hrs agoPM मोदी से परिवार के साथ मिलने पहुंचे सूर्यकुमार यादव
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
5 hrs agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines