India vs Australia, 4th T20 Raipur: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला रायपुर में शुक्रवार 1 दिसंबर को खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया जीत दर्ज करके सिर्फ सीरीज ही अपने नाम नहीं करेगी, बल्कि कई और बड़े कीर्तिमान बना लेगी। सबसे बड़ी बात टीम इंडिया अगर यहां ऑस्ट्रेलिया को हराती है तो उससे पाकिस्तान की टीम पीछे हो जाएगी। वहीं यहां जीत के साथ टीम इंडिया एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी। सीरीज के तीन मुकाबलों के बाद भारत 2-1 से आगे चल रहा है।
वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएगी टीम इंडिया
आपको बता दें इस सीरीज में आज का मैच या फिर अगर आज नहीं तो अगला मैच जीतकर टीम इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना सकती है। भारतीय टीम यानी वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से एक जीत दूर है। अगर यहां से एक जीत टीम इंडिया को मिली तो भारतीय टीम वर्ल्ड रिकॉर्ड बना देगी। वो वर्ल्ड रिकॉर्ड है टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने का। अभी भारत और पाकिस्तान की टीमें संयुक्त रूप से टॉप पर हैं। यहां से एक जीत टीम इंडिया को पाकिस्तान से ऊपर पहुंचा देगी।
यह भी पढ़ें:- BAN vs NZ: ग्लेन फिलिप्स ने तोड़ा क्रिकेट का बड़ा नियम, क्या एक्शन लेगा ICC
T20I में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाली टीमें
- भारत- 135 जीत (212 मैच)
- पाकिस्तान- 135 जीत (226 मैच)
- न्यूजीलैंड- 102 जीत (200 मैच)
- साउथ अफ्रीका- 95 जीत (171 मैच)
- ऑस्ट्रेलिया- 95 जीत (180 मैच)
यह भी पढ़ें:- IND vs AUS: टीम इंडिया के उपकप्तान में होगा बदलाव, चौथे टी20 में पूरी तरह बदल जाएगी भारत की Playing 11!
SKY की कप्तानी में पहली सीरीज जीत!
टीम इंडिया ने इस सीरीज के दोनों शुरुआती मुकाबले जीते थे। तीसरे मैच में आखिरी मोड़ पर टीम इंडिया को हार झेलनी पड़ी थी। उसके बाद चौथे मुकाबले में अब टीम इंडिया जीत के साथ सीरीज कब्जाना चाहेगी। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम पहली बार सीरीज खेल रही है। अगर आखिरी दो में से एक मैच भी भारत जीता तो ये सूर्या की कप्तानी में पहली सीरीज जीत हो जाएगी। इसके बाद 10 दिसंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज में भी सूर्या कप्तानी करेंगे। यहां की जीत उनका और टीम का मनोबल बढ़ाएगी।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
46 mins agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
1 hr agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
2 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
3 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
3 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
3 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
4 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
4 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
5 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines