India vs Australia ODI Series Live Streaming Details: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 सितंबर शुक्रवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो रही है। वर्ल्ड कप से पहले दोनों टीमों की तैयारियों के लिए ये सीरीज महत्वपूर्ण होगी। पहला मुकाबला मोहाली में दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच को लेकर फैंस में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
जियोसिनेमा पर फ्री में देख सकेंगे मैच
इस सीरीज के उत्साहित फैंस को गुड न्यूज मिल गई है। इस मैच को फ्री में स्ट्रीम किया जा सकता है। भारत-ऑस्ट्रेलिया मैचों का प्रसारण स्पोर्ट्स 18 पर किया जाएगा। साथ ही इसे कलर्स सिनेप्लेक्स सुपरहिट चैनल पर हिंदी में देखा जा सकेगा। जबकि मोबाइल पर इस सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग JioCinema ऐप के साथ-साथ जियोसिनेमा की वेबसाइट पर मुफ्त में की जा सकेगी। जियोसिनेमा के आधिकारिक पोस्ट के अनुसार, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग 11 भाषाओं में उपलब्ध होगी।
https://twitter.com/JioCinema/status/1704842329474187521
कैसा रहेगा मोहाली का मौसम?
मोहली के मौसम की बात करें तो शुक्रवार, 22 सितंबर को दोपहर में धूप और बहुत उमस होगी। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस होगा। मैच के दिन या मैच से पहले बारिश का कोई खतरा नहीं है।
IND vs AUS हेड टू हेड
वनडे में भारत-ऑस्ट़्रेलिया के बीच खेले गए मुकाबलों की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया का हमेशा दबदबा रहा है। दोनों टीमों के बीच खेले गए 146 मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने 82 और भारत ने 54 मैचों में जीत दर्ज की है। जबकि 10 मुकाबले बिना रिजल्ट रहे हैं।
पहले दो वनडे के लिए टीम इंडिया:
केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उप-कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, वाशिंगटन सुंदर, तिलक वर्मा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, प्रसिद्ध कृष्णा।
ये है सीरीज का शेड्यूल
पहला वनडे- 22 सितंबर, मोहाली, दोपहर 1.30 बजे
दूसरा वनडे- 24 सितंबर, इंदौर, दोपहर 1.30 बजे से
तीसरा वनडे 27 सितंबर, राजकोट, दोपहर 1:30 बजे
संबंधित खबरें
रोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
7 hrs agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
8 hrs ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
8 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
8 hrs agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
9 hrs agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
9 hrs agoसिर्फ 1 विकेट लेते ही अर्शदीप रच देंगे इतिहास, बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
9 hrs agoचौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
9 hrs agoभुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
10 hrs agoएक मैच में 11 विकेट… तनुष कोटियान ने घातक गेंदबाजी से पलट दी बाजी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines