Mohammed Shami take Mitchell Marsh wicket: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच शुक्रवार को मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में किया जा रहा है। मैच में टॉस जीतकर भारतीय टीम पहले गेंदबाजी कर रही है। टीम इंडिया ने शानदार शुरुआत की और अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पहले ही ओवर में एक शानदार गेंद डालकर मिचेल मार्श को आउट कर दिया। हालांकि इसके बाद वॉर्नर और स्मिथ ने पारी को संभाल लिया है।
शमी ने ऐसे दिया मार्श को चकमा
दरअसल मैच में मोहम्मद सिराज की जगह भारतीय टीम ने मोहम्मद शमी को मौका दिया। शमी ने आते ही पहली ही गेंद पर मार्श को चकमा दिया। वहीं अगली गेंद पर मार्श ने पलटवार किया और एक शानदार चौका जड़ा। इसके बाद शमी ने पहले मार्श से दूर गेंद फेंकी जो कि मिस हो गई। वहीं चौथी बॉल उन्होंने गुड लेंथ पर फेंकी। बॉ
ल टप्पा पड़ते ही बाहर की ओर जा रही थी। जिसे मार्श समझ नहीं पाए और गलत लाइन पर खेल बैठे।
गेंद मार्श के बल्ले से टकराकर सीधे स्लीप में खड़े गिल के हाथों में चली गई और वे आउट हो गए। इसी के चलते मार्श केवल 4 रन बनाकर चलते बने। हालांकि इसके बाद स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर ने पारी को संभाल लिया है और ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में नजर आ रही है।
https://twitter.com/BCCI/status/1705133767571161123
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत (प्लेइंग इलेवन): शुबमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद शमी।
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, जोश इंगलिस (wk), मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू शॉर्ट, पैट कमिंस (c), सीन एबॉट, एडम ज़म्पा।
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
58 mins agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
1 hr agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
2 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
3 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
4 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
5 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines