IND vs AUS 3rd Test: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक खेले गए तीनों मुकाबलों में टीम इंडिया को आसानी से जीत मिली है। आर अश्विन और रविंद्र जडेजा की स्पिन जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया को तीन दिन से ज्यादा नहीं टिकने दिया। लेकिन भारतीय टीम एक खिलाड़ी ने अश्विन-जडेजा पर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि अश्विन-जडेजा को खेलना कठिन है, लेकिन नामुमकिन भी नहीं है।
केएस भरत ने दिया बयान
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अब तक टेस्ट सीरीज में जो विकेट मिले हैं, उन पर खेलना असंभव नहीं था, लेकिन बल्लेबाजों को अपने डिफेंस पर भी भरोसा करना होगा। वहीं उन्होंने कहा कि तीसरे टेस्ट के लिए भी टीम इंडिया तैयार है।
और पढ़िए – KL राहुल को इंदौर टेस्ट में क्यों नहीं मिलेगी जगह? आकाश चोपड़ा ने बताए ये 2 कारण
अश्विन-जडेजा को खेलना कठिन
केएस भरत ने कहा कि ‘अब तक दोनों टेस्टों में उन्हें जो भी मौका मिला, उसका उन्होंने फायदा उठाया है। लेकिन बतौर बल्लेबाज आपको अपने डिफेंस पर भरोसा करने की जरूरत है, क्योंकि अब तक जो विकेट मिले हैं वह बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं थे, लेकिन बल्लेबाजों को सुरक्षात्मक तरीके से खेलना होगा। भरत ने कहा कि रविंद्र जडेजा और आर अश्विन की बॉलिंग पर विकेटकीपिंग करना आसान नहीं होता है। क्योंकि दोनों ही विश्व स्तरीय स्पिनर हैं। लेकिन इतने सालों तक घरेलू क्रिकेट में विकेटकीपिंग करने से मदद मिलती है, दोनों को खेलना मुश्किल तो हैं, लेकिन आप उन्हें खेल सकते हैं।’
और पढ़िए – इंग्लैंड यहां हार गई मैच, Ben Foakes को मारना था छक्का, लेकिन पलट गई बाजी, देखें Video
रोहित ने भरोसा जताया
वहीं कप्तान रोहित शर्मा को लेकर केएस भरत ने कहा कि ‘रोहित भाई ने मुझे कहा कि मैं दिल्ली में दूसरी पारी में छठे नंबर पर बल्लेबाजी करूंगा, इसलिए अब संभलकर खेलना होगा। लेकिन उनका मुझ पर भरोसा था, ऐसे में मुझे अपने बल्ले से योगदान देने का पूरा मौका मिला। क्योंकि इस तरह की पिचों पर खेलना चुनौतीपूर्ण होता है।’
बता दें कि श्रीकर भरत ने नागपुर टेस्ट से अपना टेस्ट डेब्यू किया था, जबकि दूसरे टेस्ट में भी उन्हें मौका मिला था। हालांकि अब तक उनके बल्ले से ज्यादा रन नहीं निकले। लेकिन भरत ने अपनी विकेटकीपिंग से कॉफी ज्यादा प्रभावित किया था। ऐसे में उन्हें तीसरे टेस्ट में भी मौका मिल सकता है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज चोटिल होने के कारण T20I सीरीज से हुआ बाहर
2 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
9 hrs agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
10 hrs agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
10 hrs agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
10 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
11 hrs agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
11 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
11 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
12 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines