IND vs AUS H2H Record in ODI: वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से होगा। इस वर्ल्ड कप का पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला है। वहीं, भारत वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के साथ खेलने वाला है। भारत के लिए यह मुकाबला आसान नहीं होगा, क्यों कि ऑस्ट्रेलिया विश्व कप की सबसे सफल टीम है। क्या आपको पता है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप में कितनी बार आमने सामने हुई है और दोनों में किसका पलड़ा भारी है। चलिए बताते हैं वर्ल्ड कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया का हेड टू हेड रिकॉर्ड।
दोनों देशों के बीच हो चुके हैं 12 मैच
भारत और ऑस्ट्रेलिया की गिनती वनडे वर्ल्ड कप की सबसे सफल टीमों में की जाती है। भारत अभी तक 2 वर्ल्ड कप अपने नाम कर चुका है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया अभी तक 5 वर्ल्ड कप अपने नाम कर चुका है। इससे साफ है कि खिताब जीतने में ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड भारत से कहीं बेहतर है। लेकिन क्या भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप में हुए मैचों का समीकरण भी यही है। बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप में 12 मैचों में आमने-सामने आ चुका है। 12 में से 8 मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज किया है, जबकि 4 मैचों में भारत को जीत मिली है।
दोनों देशों के बीच वर्ल्ड कप में हुए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने अधिकतम स्कोर 359 रन बनाया है। वहीं भारत का वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अधिकतम स्कोर 352 है। वहीं, न्यूनतम स्कोर की बात करें तो, भारत ने वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ न्यूनतम स्कोर 125 बनाया है, जबकि ऑस्ट्रेलिया का भारत के खिलाफ न्यूनतम स्कोर 128 रहा है।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप में हुई मैचों की सूची
1983: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला 1983 में खेला गया था। भारत ने इस मैच को 118 रनों से अपने नाम कर लिया था। दूसरा मुकाबला भी इसी वर्ल्ड कप में खेला गया था, इसमें ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 162 रनों से हराया था।
1987: दोनों देशों के बीच 1987 में भी दो मैच खेले गए थे। यहां एक मैच में ऑस्ट्रेलिया को 1 रन से जीत मिली थी, जबकि दूसरे मुकाबले में भारत को 56 रनों से जीत मिली थी।
1992: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां मैच 1992 में खेला गया था, इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 1 रन से हरा दिया था।
1996: इस सीजन दोनों देशों के बीच हुए मैच में भी ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 16 रनों से हराया था।
1999: दोनों देशों के बीच सातवां मैच 1999 में खेला गया था। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच को 77 रनों से जीत लिया था।
2003: इस सीजन दोनों देशों के बीच दो मुकाबले खेले गए थे। दोनों ही मैच में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली थी। ऑस्ट्रेलिया ने एक मैच को 125 रनों से जीता था, जबकि दूसरे मैच को 9 विकेट से अपने नाम किया था।
2011: दोनों देशों के बीच वर्ल्ड कप का 10वां मैच 2011 में खेला गया था। भारत ने इस मैच को 5 विकेट से अपने नाम कर लिया था।
2015: यह भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप में खेला गया 11वां मैच था। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच को 95 रनों से जीत लिया था।
2019: इस वर्ल्ड कप में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से शिकस्त दिया था।
ये भी पढ़ें:- ODI World Cup Winners List: किसी के नाम 5 खिताब, कोई अभी तक तरस रहा, जानें वनडे वर्ल्ड कप में विजेताओं की लिस्ट
संबंधित खबरें
ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
9 mins agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
32 mins agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
54 mins agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
1 hr agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
1 hr agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
1 hr agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
3 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines