ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला आज (19 नवंबर) भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा। इस मुकाबले में जिस टीम को जीत मिलेगी, उसका खिताब पर कब्जा होगा। दोनों टीमें इस मुकाबले को अपने नाम करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। फाइनल से पूर्व प्रैक्टिस सेशन के दौरान उनके जज्बे को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है। निर्णायक मुकाबले में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन काफी अहम रहने वाली है। ऐसे में बात करें दोनों टीमें खिताब पर कब्जा जमाने के लिए किन 11 रणबाकुरों के साथ मैदान में उतर सकती हैं, तो वो कुछ इस प्रकार हो सकता है-
फाइनल मुकाबले के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन:
रोहित एंड कंपनी खिताबी जंग में भी अपने पिछले प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतर सकती है। वजह सभी खिलाड़ी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। हालांकि, पिच के मिजाज को देखें तो रविचंद्रन अश्विन को मौका मिल सकता है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में स्पिनरों का जलवा रहा है। यहां अश्विन ने टेस्ट प्रारूप में काफी शानदार गेंदबाजी की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका रिकॉर्ड भी सराहनीय है।
यह भी पढ़ें- IND Vs AUS: फाइनल से पहले बड़ी खबर! विराट कोहली ने मिस किए 2 प्रैक्टिस सेशन, क्या रही वजह
अब बात उठती है अश्विन को किस खिलाड़ी के स्थान पर प्लेइंग इलेवन में चुना जा सकता है? तो दिमाग में जो पहला नाम आता है वह हैं तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज। सिराज ने टूर्नामेंट में जरूर शानदार गेंदबाजी की है, लेकिन बुमराह और शमी उनसे काफी आगे नजर आते हैं। ऐसे में अगर ब्लू टीम में कोई बदलाव होता है तो सिराज के स्थान पर अश्विन को शामिल किया जा सकता है।
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज/रविचंद्रन अश्विन।
फाइनल मुकाबले में कैसी हो सकती है ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग इलेवन?
फाइनल मुकाबले में शायद ही ऑस्ट्रेलियाई टीम में कोई बदलाव देखने को मिले। वजह, अगर वह स्पिनिंग पिच को देखते हुए प्लेइंग इलेवन में बदलाव करना चाहें तो नके पास जंपा को छोड़कर पेशेवर स्पिनर नहीं है। ऐसे में उनकी मजबूरी है कि वह अपनी पिछली प्लेइंग इलेवन के साथ ही मैदान में उतरेंगे।
डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम जंपा और जोश हेजलवुड।
संबंधित खबरें
सरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
29 mins agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
1 hr agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
1 hr agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
1 hr agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
3 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
3 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
3 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines