IND vs AUS: अगर टाई हुआ फाइनल मुकाबला तब कैसे होगा मैच विजेता का चुनाव? नहीं पता, तो यहां है जवाब

आईसीसी ने टूर्नामेंट के लिए खास कुछ खास नियम बनाए हैं। फाइनल मुकाबला यदि टाई हुआ तो मैच विजेता का निर्णय सुपर ओवर के जरिए निकाला जाएगा।

India vs Australia Final ODI World Cup 2023

टाई हुआ मैच तो कैसे निकलेगा परिणाम? (ANI)

ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में आमने-सामने होने के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम तैयार है। दोनों टीमों के बीच यह जंग अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच के दौरान मौसम पर किसी का जोर नहीं होता है। कुछ मुकाबलों में बारिश खलल भी डाल चुकी है। ऐसे में अगर फाइनल मुकाबले में भी बारिश दस्तक देती है तो मैच का रिजल्ट कैसे निकाला जाएगा? तो इसका जवाब हम लेकर आए हैं।

विज्ञापन

नॉक आउट मुकाबलों के लिए बोर्ड ने पहले से ही रिजर्व डे रखा हुआ है। यानि मैच के दौरान बारिश होता है तो परिणाम अगले दिन निकाला जाएगा। अब फैंस के जेहन में यह सवाल आ रहा होगा कि अगर अगले दिन भी बारिश जारी रहती तो फिर मैच कर परिणाम क्या होगा? तो ऐसी स्थिति में दोनों टीमों को ज्वाइंट विनर घोषित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

मैच टाई होने पर आईसीसी का विशेष नियम होगा लागू:

वर्ल्ड कप 2019 का फाइनल मुकाबला तो याद ही होगा। इंग्लैंड की टीम बाउंड्री काउंट के जरिए विनर बनी थी। इसके बाद क्रिकेट जगत में जमकर भूचाल देखने को मिला था।

हालांकि इस बार यह नियम देखने को नहीं मिलेगा। आईसीसी ने टूर्नामेंट के लिए खास कुछ खास नियम बनाए हैं। फाइनल मुकाबला यदि टाई हुआ तो मैच विजेता का निर्णय सुपर ओवर के जरिए निकाला जाएगा।

विज्ञापन

सुपर ओवर में भी स्कोर बराबर रहता है तो फिर से सुपर ओवर कराया जाएगा। यह तबतक चलता रहेगा, जबतक मैच विजेता का निर्णय निकल नहीं जाता है। वहीं किसी कारणवश सुपर ओवर नहीं संपन्न हो पाता है तो इस स्थिति में भी दोनों टीमों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ