David Warner slaps Ravindra Jadeja: भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का पहला मैच मेजबान टीम ने 5 विकेट से जीत लिया। मैच में विजयी छक्का भारतीय टीम के कप्तान केएल राहुल ने लगाया। जिसके बाद जहां ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने क्रीज पर मौजूद केएल राहुल रवींद्र जडेजा से हाथ मिलाया। वहीं दूसरी ओर डेविड वॉर्नर मस्ती के मूड में नजर आए।
वॉर्नर ने जडेजा को मस्ती में मारा थप्पड़
दरअसल ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और रवींद्र जडेजा अच्छे दोस्त हैं। इन दोनों के बीच हमेशा हंसी मजाक चलता रहता है। इससे पहले आईपीएल के दौरान भी दोनों के बीच टॉम एंड जैरी जैसी जुगलबंदी देखने को मिली थी। जब डेविड वॉर्नर ने जडेजा को रनआउट के लिए उकसाया था। इसके बाद जडेजा ने भी बॉल दिखाकर रिप्लाई दिया तो वॉर्नर ने जडेजा का फेमस सेलिब्रेशन किया था। इसके बाद दोनों खिलाड़ी जमकर मुस्कुराए थे।
ऐसे में ये दोनों खिलाड़ी जब एक दूसरे से मिले तो नजारा बेहद खास था। ऑस्ट्रेलिया मैच हार गई थी लेकिन वॉर्नर के चेहरे पर स्माइल थी। उन्होंने पहले केएल राहुल से हाथ मिलाया। वहीं जैसे ही बारी जडेजा की आई तो दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ने हाथ मिलाने की जगह जडेजा के हेलमेट पर थप्पड़ जैसा मारा जिस पर जडेजा भी नीचे झुक गए और कुछ मुस्कुराते हुए चलते बने।
डेविड वॉर्नर ने खेली अर्धशतकीय पारी
मैच में जहां ऑस्ट्रेलिया के बाकि बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर पाए वहीं सलामी बैटर डेविड वॉर्नर फॉर्म में दिखे और उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली। भारत में ही खेले जाने वाले वर्ल्ड कप से पहले ये ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छे संकेत है। वॉर्नर ने 52 रनों की पारी खेली और 6 चौके और 2 छक्के भी जड़े।
संबंधित खबरें
IPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
40 mins agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
46 mins agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
1 hr agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
1 hr agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
2 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
2 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
3 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
3 hrs agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines