Axar Patel ruled out of IND vs AUS 3rd ODI: भारत और ऑस्ट्र्लिया के बीच खेले जाने वाले तीसरे वनडे मैच से पहले टीम इंडिया को झटका लगा है। दरअसल अक्षर पटेल को कथित तौर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार को राजकोट में होने वाले आगामी तीसरे और अंतिम वनडे से बाहर कर दिया गया है। बाएं हाथ के स्पिनर ने आखिरी बार एशिया कप 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ मैच खेला था जिसमें वे चोटिल हो गए थे।
टीम प्रबंधन ने अक्षर की चोट को बाएं क्वाड्रिसेप्स स्ट्रेन के रूप में घोषित किया था और उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो वनडे मैचों के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया था। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वह अंतिम वनडे में खेलने के लिए पर्याप्त रूप से फिट नहीं हो पाए हैं।
अक्षर की जगह अश्विन और सुंदर प्रबल दावेदार
उनकी अनुपस्थिति में, टीम इंडिया ने रविचंद्रन अश्विन और वाशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया। हालांकि अक्षर पटेल की स्थिति को लेकर आशावाद है, लेकिन अगर विश्व कप तक वे फिट नहीं हो पाते हैं तो अश्विन और सुंदर इस स्थान के लिए दावेदार होंगे।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए टीम इंडिया की टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, आर अश्विन, जसप्रित बुमरा , मो. शमी, मो. सिराज।
(https://paradiseweddingchapel.com/)
संबंधित खबरें
वर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
4 mins agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
27 mins agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
1 hr agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
1 hr agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
1 hr agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
2 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
2 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
2 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
3 hrs agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines