India vs Australia 4th T20 Raipur: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में होना है। इस मैच में जहां टीम इंडिया की नजरें जीत दर्ज कर सीरीज कब्जाने पर होंगी। वहीं मैच शुरू होने से पहले ही इस पर रद्द होने का खतरा मंडराने लगा है। आइए खबर में आगे जानते हैं, कि आखिर क्यों इस मुकाबले पर रद्द होने का खतरा बन गया है।
मुश्किल में पड़ सकता है चौथा टी20?
रायपुर में होने वाला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टी20 की शुरुआत शाम 6.30 बजे टॉस के साथ होगी। इस मुकाबले से पहले यहां की बिजली इस मैच के रद्द होने का कारण बन सकती है। दरअसल रायपुर के इस शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम पर बिजली विभाग का 3 करोड़ का बिल बकाया है। इस कारण पांच साल पहले ही इस मैदान की बिजली काट दी गई थी। इसी वजह से इस स्टेडियम के कई हिस्सों की बिजली गुल है।
यह भी पढ़ें:- IPL 2024: भारत में नहीं होगा आईपीएल 17? देश से बाहर क्यों शिफ्ट हो सकता है टूर्नामेंट
बिजली कटने के बाद छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन की खास मांग पर एक अस्थाई कनेक्शन लिया गया था। इस कनेक्शन के होने के बावजूद जनरेटर के माध्यम से मैदान की फ्लडलाइट्स वर्क करती हैं। ऐसे में अगर मैच के बीच बिजली की सुचारू व्यवस्था नहीं हो पाई तो मैच रद्द भी हो सकता है। अगर मुकाबला रद्द हुआ तो इससे छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के लिए किरकिरी भी हो सकती है।
रायपुर में इसी साल हुआ था वनडे मैच
इसी साल जनवरी में रायपुर के मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे मुकाबला खेला गया था। उस मैच में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी। वो मैच हालांकि, बिना किसी बाधा उत्पन्न हुए पूरा हो गया था। अब देखना होगा कि क्या सीरीज का चौथा टी20 भी उसी तरह बिना किसी दिक्कत के पूरा हो पाता है या नहीं। अगर ये मैच रद्द होता है तो सीरीज के ड्रॉ होने के भी चांस बन जाएंगे और ऐसा भी हो सकता है कोई भी टीम विजेता ना बन पाए। टीम इंडिया अभी 2-1 से आगे है।
यह भी पढ़ें:- विराट कोहली और रोहित शर्मा के भविष्य पर BCCI ने लिया फैसला, टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय कप्तान का नाम तय!
संबंधित खबरें
VIDEO: क्रिकेट इतिहास में पहली बार, वाइड बॉल सीधे गई बाउंड्री पार
19 mins ago6 अक्टूबर को एक ही दिन वनडे और T20 मैच खेलेगी भारतीय टीम
19 mins ago3 साल बाद ईशान किशन की हो सकती है टेस्ट टीम में वापसी, बड़ा अपडेट आया सामने
24 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए एक साथ 4 स्क्वॉड का होगा ऐलान, टीम इंडिया सिलेक्शन म
1 hr agoन्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत ने BCCI से की बड़ी मांग
1 hr agoहांगकांग सिक्सेस के लिए टीम इंडिया का ऐलान, भुवनेश्वर कुमार को मिली कप्तानी
2 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs WI पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
2 hrs agoस्लो ओवर-रेट पर ICC की सख्त कार्रवाई, भारत-विंडीज दोनों पर लगा जुर्माना
2 hrs agoभारत-विंंडीज के बीच पहला T20 मैच कब होगा? नोट करें सभी 5 मुकाबलो का शेड्यूल
3 hrs agoटीम इंडिया के लिए खुशखबरी, प्रसिद्ध को मिलेगा न्यूजीलैंड दौरे पर मौका
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines