IND vs AUS 4th T20 Weather Report: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के 5 टी20 मैचों की सीरीज का पांचवां मुकाबला कल यानी 1 दिसंबर को खेला जाएगा। यह मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। भारत अभी तक खेले गए 3 मैचों में 2 मुकाबले अपने नाम कर चुका है, जबकि एक मैच ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया है। ऐसे में भारत अगर इस मुकाबले को अपने नाम कर लेता है, तो इस टी20 सीरीज पर कब्जा कर लेगा। चलिए आपको बताते हैं, इस मैच में बारिश के कितने आसार हैं। मौसम विभाग का क्या कहना है, क्या मैच बारिश के कारण बाधित हो सकता है।
ये भी पढ़ें:- MS Dhoni आईपीएल से कब लेंगे संन्यास? AB De Villiers ने बताया सटीक समय
भारत के लिए जीत क्यों है अहम?
दोनों ही टीमों के लिए चौथा टी20 मैच काफी अहम होने वाला है। भारत इस मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगा, दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया इस मुकाबले को अपने नाम कर सीरीज में जिंदा रहेगा। अगर अगला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया जीत जाता है, तो भारत के लिए करो या मरो मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराना आसान नहीं होगा, क्योंकि यह भारत की ओरिजनल टीम नहीं है, इसमें कई नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। ऐसे में दोनों में से कोई भी टीम नहीं चाहेगी कि यह मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो।
ये भी पढ़ें:- ND vs AUS: अगले मैच से एक खिलाड़ी का पत्ता कटना तय! किसे मिलेगा मौका?
क्या कहता है मौसम विभाग
मौसम विभाग ने इस मुकाबले के दौरान मौसम कैसा रहेगा यह बताया है। मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर में 1 दिसंबर की शाम धुंधली रहने की आशंका है। जब खेल हो रहा होगा इस दौरान का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस होगा। मौसम विभाग ने फैंस को राहत देने का काम किया है। विभाग ने बताया कि मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन मैच शुरू होने से पहले बारिश दस्तक दे सकती है। ऐसे में फैंस को फिक्र करने की कोई जरूरत नहीं है, फैंस मैच का पूरा लुत्फ उठा सकेंगे।
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
21 mins agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
7 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
9 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
9 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
10 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
11 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
12 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines