India vs Australia 4th T20: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला 1 दिसंबर को खेला जाएगा। भारत अभी तक इस सीरीज में आगे है। भारत ने 3 में से 2 मुकाबले अपने नाम कर लिया है। शुरुआती दोनों मुकाबले जीतने के बाद भारत ने तीसरा जीता हुआ मुकाबला अपने हाथ से गंवा दिया। इसके लिए गेंदबाजों को दोष दिया जा रहा है, खासतौर पर प्रसिद्ध कृष्णा को हार का जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। अब भारत को अगला मुकाबला कैसे भी करके जीतना होगा, नहीं तो नॉकआउट मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराना भारतीय टीम के लिए आसान नहीं होगा।
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup: रोहित नहीं तो कौन होंगे टी20 के अगले कप्तान, बीसीसीआई ने दिया जवाब!
कौन खिलाड़ी होगा बाहर
भारत अगर अगला मुकाबला अपने नाम कर लेता है, तो भारतीय टीम 5 मैचों की इस सीरीज पर कब्जा जमा लेगी। लेकिन अगर भारत यह मुकाबला गंवा देता है, तो दोनों टीमों के बीच पांचवां मुकाबला करो या मरो का होगा। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां मुकाबला 3 दिसंबर को होने वाला है। ऐसे में भारत के पास कल ही मौका है इस सीरीज को अपनी मुट्ठी में करने का। एक खिलाड़ी है, जो भारतीय टीम के जीत में आड़े आ सकता है, वह है प्रसिद्ध कृष्णा। गेंदबाज ने तीसरे मुकाबले में सिर्फ 4 ओवर में 68 रन लुटाए थे। इसी कारण से भारत यह मुकाबला हार गया था। ऐसे में भारतीय टीम से कृष्णा का बाहर होना तय माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup खेलने से रोहित कर रहे इनकार! क्या है BCCI का फैसला
कृष्णा की जगह किसे मिलेगी जगह
इस अहम मुकाबले में कृष्णा को खिलाकर भारतीय टीम रिस्क नहीं लेना चाहेगी। ऐसे में अगर कृष्णा बाहर होते हैं, तो उनकी जगह किसे मौका दिया जाएगा। बता दें कि भारत के तेज गेंदबाज दीपक चाहर को टीम में जगह मिली है। तेज गेंदबाज मुकेश कुमार अपनी शादी के कारण टीम से छुट्टी लेकर घर गए हुए हैं। उनकी जगह दीपक चाहर को टीम में शामिल किया गया है, अब कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रसिद्ध कृष्णा की जगह चाहर को ही चौथे मुकाबले में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया जाएगा।
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
2 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
4 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
5 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
5 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
5 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
6 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
6 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines