हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AUS: शतक जड़ने के बावजूद शुभमन गिल 3rd ODI से बाहर, शार्दुल को भी नहीं मिलेगा मौका, जानें कारण

विज्ञापन
शुभमन गिल और शार्दुल ठाकुर।

Shubman Gill and Shardul Thakur out of third ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों का वनडे श्रृंखला खेला जा रहा है। दो मैचों को अपने नाम कर भारत पहले ही सीरीज में बढ़त बना चुका है। अब इस सीरीज का तीसरा मुकाबला 27 सितंबर को खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव किया है। शुभमन गिल लगातार टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, बावजूद इसके उन्हें अगले मुकाबले से बाहर कर दिया गया है। इसके अलावा शार्दुल ठाकुर को भी बाहर कर दिया गया है।

दोनों मुकाबले में भारत की बादशाहत

भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मुकाबले में 5 विकेट से जीत दर्ज कर चुका है। इस मुकाबले को अपने नाम करते ही भारतीय टीम आईसीसी के तीनों क्रिकेट फॉर्मेट में नंबर वन बन चुकी है। इससे पहले पाकिस्तान नंबर वन पर था। इसके बाद दूसरे मुकाबले में भी भारत ने अपनी बादशाहत दिखाते हुए 99 रनों से ऑस्ट्रेलिया को मात दे दी। दोनों ही मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया भारत के आसपास भी नहीं दिखा। दूसरे मुकाबले को अपने नाम करने का बाद भारत ने तीनों फॉर्मेट में नंबर वन का पोजीशन मजबूत कर लिया है। भारतीय ओपनर शुभमन गिल का दोनों ही मुकाबले में प्रदर्शन सराहनीय रहा है।

ये भी पढ़ें:- ODI World Cup 2023: भारत की बल्लेबाजी देख घबराया इंग्लैंड का पूर्व क्रिकेटर, विश्वकप की अन्य टीमों को दी ये सलाह

विज्ञापन

गिल को क्यों किया बाहर

शुभमन गिल ने पहले मुकाबले में 74 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली थी। वहीं, दूसरे मैच में भी गिल ने तूफानी 104 रन बनाए थे। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक बेहतर प्रदर्शन करने के बाद भी शुभमन गिल को तीसरे मुकाबले में रेस्ट दिया गया है। दूसरी ओर शार्दुल ठाकुर का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। ऐसे में उन्हें बाहर कर किसी और को मौका दिया जाएगा। बता दें कि पहले ही मुकाबले से रोहित शर्मा और विराट कोहली को आराम दिया गया है। दूसरे मुकाबले में जसप्रीत बुमराह को भी आराम दे दिया। अब बेहतर प्रदर्शन करने वाले शुभमन गिल को भी तीसरे वनडे से बाहर रखा जाएगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola