IND vs AUS 2nd T20: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज तिरुवनंतपुरम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय सलामी जोड़ी यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ ने टीम को तेजतर्रार शुरुआत दिलाई। इन दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए महज 5.5 ओवर में 77 रन जोड़ डाले।
इस दौरान यशस्वी जायसवाल एक ही ओवर में 3 चौके और 2 छक्के जड़े। जायसवाल ने शेन एबॉट के एक ओवर में 24 रन जड़े। इस दौरान टी20 इंटरनेशनल में यशस्वी के नाम एक खास उपलब्धि भी हो गई है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: हर हाल में मुंबई इंडियंस से ही खेलेंगे हार्दिक पांड्या! रिलीज-रिटेन के बाद सामने आया नया Update
महज 24 गेंदों पर में जड़ा अर्धशतक
बता दें, इस मैच में यशस्वी जायसवाल ने महज 24 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। हालांकि जायसवाल 25 गेंदों पर 53 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन जब तक जायसवाल क्रीज पर रहे तब तक उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। अपनी पारी के दौरान जायसवाल ने 9 चौके और 2 शानदार छक्के लगाए। इस मैच में यशस्वी को नाथन एलिस ने अपना शिकार बनाया।
जायसवाल के नाम खास उपलब्धि
इस मैच में यशस्वी जायसवाल के नाम एक खास उपलब्धि भी हो गई है। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के पावरप्ले में यशस्वी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए है। पिछले मैच में यशस्वी जायसवाल जल्दी आउट हो गए थे लेकिन इस मैच में भी उन्होंने महज 8 गेंदों पर 21 रनों की पारी खेली थी।
बता दें, यशस्वी ने अभी तक भारतीय टीम के लिए 11 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले है जिसमें उन्होंने 177 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 322 रन बनाए है। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 2 अर्धशतक निकले है। ये साल यशस्वी के लिए काफी शानदार रहा है।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
5 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
6 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
7 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
8 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines