IND vs AUS 2nd T20: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने 2 विकेट से जीत दर्ज कर लिया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में यह पहला मुकाबला था, जिसमें भारतीय टीम ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। भारत ने पहले मुकाबले में टी20 का सबसे बड़ा स्कोर चेज किया है। भारत ने भले ही पहला मुकाबला अपने नाम कर लिया, लेकिन भारत के कई खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। ऐसे में भारत अगले मुकाबले में 2 बदलाव की ओर देख सकता है। चलिए आपको बताते हैं अगले मैच से किसका पत्ता कट सकता है।
ये भी पढ़ें:- ट्रॉफी पर पैर रखने को लेकर बुरे फंसे मिचेल मार्श, Mohammad Shami ने कंगारू प्लेयर पर साधा निशाना
तिलक वर्मा का कट सकता है पत्ता
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 26 नवंबर को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला भी शाम 7 बजे शुरू होने वाला है। भारत अगर इस मुकाबले को अपने नाम कर लेता है, तो सीरीज पर मजबूत पकड़ बना लेगा। कल मैच जीतने के बाद भारत 3 मैचों में से कोई एक मैच भी अपने नाम कर सीरीज पर कब्जा कर सकता है। ऐसे में यह काफी जरूरी है कि भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार हो। पिछले मुकाबले की बात करें, तो तिलक वर्मा का बल्ला कुछ खास नहीं चला था, ऐसे में उनका पत्ता कट सकता है।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: रविचंद्रन अश्विन को पहले से पता थी भारत की होगी हार! बताया रोहित शर्मा से कहां हुई चूक
प्रसिद्ध कृष्णा भी हो सकते हैं बाहर
तिलक वर्मा की जगह भारत के ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे को शामिल किया जा सकता है। शिवम गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी धूम मचा सकते हैं। ऐसे में संभावना है कि अगले मैच में उसकी वापसी हो। इसके अलावा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को भी बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। पिछले मुकाबले में कृष्णा की जमकर पिटाई हुई थी। कृष्णा ने 4 ओवर में 50 रन दिए थे। ऐसे में अगले मुकाबले में उनकी जगह आवेश खान को टीम में शामिल किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
इंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
19 mins agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
1 hr agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
2 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
3 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
10 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
11 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
11 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
13 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
13 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines