India vs Australia 1st ODI Records: भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच मोहाली में खेले गए पहले वनडे मैच में भारतीय टीम ने ऐतिहासिक जीत हासिल की। इस जीत के साथ जहां टीम ने सीरीज में तो 1-0 की बढ़त ले ली साथ ही वनडे की सर्वश्रेष्ठ टीम भी बन गई। इसके अलावा मैच में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद शमी और शुभमन गिल ने भी कई बड़े रिकॉर्ड्स बनाए।
IND vs AUS 1st ODI: पहले मैच में बने ये रिकॉर्ड्स
– मैच में मोहम्मद शमी ने 5 विकेट लिए। वे 16 साल में भारत की जमीन पर ऐसा कारनामा करने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं।
– मैच में शुभमन गिल ने 74 रनों की पारी खेली और कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए। गिल ने वनडे क्रिकेट की पहली 30 पारियों में 13 बार 50 प्लस का स्कोर छू लिया है ऐसे में इस मामले में उन्होंने तेंदुलकर को पछाड़ दिया है जिन्होंने 12 बार ये कमाल किया था।
– गिल रोहित शर्मा के बाद 2023 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अब तक 42 छक्के जड़ दिए हैं। वहीं रोहित के 43 छक्के जड़े हैं। ऐसे में वे सिर्फ एक छक्के दूर हैं।
– ये ऑस्ट्रेलिया के मोहाली में 27 साल बाद पहली हार है और भारत ने 1996 के बाद से मोहाली में हार का सूखा खत्म कर दिया है।
मैच का लेखा-जोखा
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 276 रन बनाए जिसमें डेविड वॉर्नर ने 52 रनों की पारी खेली। वहीं इसके जवाब में 5 विकेट के नुकसान पर भारत ने इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
7 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
7 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
7 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
8 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
9 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
9 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
10 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
10 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines