India vs Australia 1st ODI Playing 11: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच शुक्रवार को मोहाली में खेला जाने वाला है। वर्ल्ड कप से ठीक पहले खेले जाने वाले इस मुकाबले में दोनो ही टीमें नए रुप में नजर आने वाली है। टीम इंडिया ने जहां कई सीनियर प्लेयर्स को आराम दिया है वहीं ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ गेंदबाज मिचेल स्टार्क और ऑलराउंडर मेक्सवेल चोट के चलते नहीं खेलने वाले हैं।
एशिया कप 2023 जीतने वाली भारतीय टीम मोहाली में पूरी तरह से बदल जाएगी। रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों को मोहाली और इंदौर में पहले दो वनडे के लिए आराम दिया गया है, केएल राहुल टीम की कप्तानी करेंगे। एशिया कप फाइनल में श्रीलंका पर 10 विकेट की जीत में पारी की शुरुआत करने वाले शुबमन गिल और इशान किशन पारी की शुरुआत करना जारी रखेंगे।
6 साल बाद साथ खेलेंगे अश्विन-जडेजा
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले मैच में जहां श्रेयस अय्यर चोट के बाद वापसी करने वाले हैं। वहीं दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी 20 महीने बाद वनडे में अपना जलवा बिखेरेंगे। अश्विन को स्पिन में उनके जोड़ीदार रवींद्र जडेजा का भी साथ मिलेगा। ये दोनों दिग्गज 6 साल बाद एक साथ वनडे खेलेंगे। दोनों आखिरी बार 2017 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में एक साथ दिखे थे।
ऑस्ट्रेलियाई टीम में भी होंगे बड़े बदलाव
ऑस्ट्रेलियाई टीम में, कप्तान पैट कमिंस और पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20ई और एकदिवसीय श्रृंखला से चूकने के बाद टीम में वापसी करेंगे। लेकिन कमिंस ने बताया कि मिशेल स्टार्क और ग्लेन मैक्सवेल चोटों से उबरने में विफल रहे हैं और पहले गेम के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।
युवा लेग स्पिनर और भारत मूल के तनवीर संघ भी भारतीय धरती पर अपना पहला मैच खेल सकते हैं। इस महीने की शुरुआत में प्रोटियाज़ के खिलाफ वनडे सीरीज़ में ट्रेविस हेड के हाथ में फ्रैक्चर हो गया था, जिसके बाद ऑलराउंडर मिशेल मार्श सलामी बल्लेबाज के रूप में डेविड वार्नर के साथ साझेदारी करेंगे।
India probable playing 11: कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11
भारत: इशान किशन, शुबमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर, आर अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज/शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमराह।
ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), स्पेंसर जॉनसन/तनवीर सांघा, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड।
संबंधित खबरें
रोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
1 hr agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
1 hr ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
1 hr agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
2 hrs agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
2 hrs agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
2 hrs agoसिर्फ 1 विकेट लेते ही अर्शदीप रच देंगे इतिहास, बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoचौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
3 hrs agoएक मैच में 11 विकेट… तनुष कोटियान ने घातक गेंदबाजी से पलट दी बाजी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines