IND vs AUS 1st ODI Live: वनडे में चल गया सूर्या का बल्ला, टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया
Edited By Siddharth Sharma

Edited By Siddharth Sharma

India vs Australia 1st ODI Live Updates: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली के पीसीए आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला गया। मैच में टॉस जीतकर भारत ने गेंदबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 276 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने ये मुकाबला आठ बॉल शेष रहते 5 विकेट से जीत लिया। इस मैच में पूरी टीम का योगदान रहा। वनडे में फ्लॉप चल रहे सूर्यकुमार यादव का बल्ला खूब चला। उन्होंने शानदार फिफ्टी जमाई। जबकि मोहम्मद शमी ने 5 विकेट चटकाकर ऑस्ट्रेलिया को बड़ा स्कोर करने से रोक लिया।
वर्ल्ड कप 2023 के लिहाज से ये श्रृंखला दोनों ही टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होने वाली है। टीम इंडिया ने पहला मुकाबला जीतकर भारतीय फैंस को खुश कर दिया है।
https://twitter.com/BCCI/status/1705253999145091239
भारत (प्लेइंग इलेवन): शुबमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद शमी।
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, जोश इंगलिस (wk), मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू शॉर्ट, पैट कमिंस (c), सीन एबॉट, एडम ज़म्पा।
ये इस साल का दूसरी बार है जब ऑस्ट्रेलिया भारतीय धरती पर तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में भाग लेगा, जिसने पहले फरवरी में 2-1 से जीत हासिल की थी।प्रभावशाली ढंग से, ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ अपनी पिछली दो एकदिवसीय श्रृंखलाओं में जीत हासिल की है, जिससे इन दो क्रिकेट दिग्गजों के बीच एक और रोमांचक मुकाबले का मंच तैयार हो गया है।
केएल राहुल पहले दो मैचों के लिए कप्तान के रूप में कमान संभालने वाले हैं वहीं तीसरे में रोहित कप्तानी करेंगे। रविचंद्रन अश्विन ने लगभग 20 महीने बाद वनडे में वापसी की है वे इस मुकाबले में खेलते दिखाई देंगे। रोमांचक बात यह है कि विराट कोहली, कुलदीप यादव और हार्दिक पंड्या भी तीसरे वनडे के लिए टीम में शामिल होंगे।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले वनडे मैचों को टीवी पर नेटवर्क 18 के विभिन्न चैनल वहीं मोबाइल पर जियो सिनेमा पर देखा जा सकेगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: