India Won by 5 Wicket: भारत ने अफगानिस्तान को दूसरे टी20 मुकाबले में एकतरफा मात दे दी है। भारत ने इस मैच को काफी शान से अपने नाम कर लिया है। भारत के विस्फोटक बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इस मैच में अपना दम दिखाया है। यशस्वी के बल्ले से आज तूफानी पारी निकली है। खिलाड़ी ने पहले तो 27 गेंदों में अर्धशतक जड़ा और फिर 34 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली है। भारत ने इस मैच के 6 विकेट से जीत लिया है। शिवम दुबे ने भी आज एक बार फिर से अर्धशतकीय पारी खेली है। दुबे के बल्ले से पहले टी20 में भी अर्धशतक निकला था, अब दूसरे टी20 में भी खिलाड़ी ने अर्धशतक जड़ दिया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: ‘अब किसे दोषी ठहराएंगे रोहित शर्मा’… दूसरे T20 में भी शून्य पर OUT, सोशल मीडिया पर भड़के फैंस
रोहित शर्मा का फ्लॉप शो
भारत को यह मैच जीतने के लिए 20 ओवर में 173 रन बनाने की जरूरत थी, लेकिन पहले ही ओवर से भारतीय बल्लेबाजों ने अफगानिस्तानी गेंदबाजों की धुनाई शुरू कर दी। भारत ने सिर्फ 15.4 ओवर में इस मैच को अपने नाम कर लिया है। हालांकि रोहित शर्मा आज एक बार फिर से शून्य के स्कोर पर आउट हो गए हैं। रोहित के बल्ले से पहले टी20 मैच में भी एक भी रन नहीं निकला था और अब दूसरे टी20 में भी वह फ्लॉप हो गए हैं। रोहित पहले ही गेंद पर बोल्ड हो गए और पवेलियन को लौट गए।
ये भी पढ़ें:- IND vs AFG 2nd T20 Live Updates: जीत के करीब टीम इंडिया, यशस्वी और शिवम ने खेली तूफानी पारी
शिवम दुबे का दिखा तूफान
रोहित शर्मा के बाद बल्लेबाजी के लिए आए विराट कोहली आज अलग अंदाज में दिख रहे थे। कोहली ने सिर्फ 16 गेंदों में 29 रनों की पारी खेली थी। ऐसा लगा की कोहली के आउट होने के बाद टीम इंडिया के लिए मुश्किल खड़ी होगी, लेकिन फिर बल्लेबाजी के लिए आए शिवम दुबे ने एक बार फिर से अफगानिस्तानी गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए। दुबे ने आज हैट्रिक सिक्स लगाया है। उन्होंने 32 गेदों में तूफानी 63 रनों की पारी खेली है। इस तरह भारत ने सीरीज के दूसरे मुकाबले को भी अपने नाम कर लिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने इस सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया है। 3 टी20 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम को 2-0 की बढ़त मिल चुकी है।
संबंधित खबरें
250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
39 mins agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
1 hr agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
2 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
3 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
11 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
12 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
12 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
13 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines