हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Team India के लिए फिर समस्या बनी नंबर 4 की पोजिशन, जगह एक दावेदार अनेक

India vs Aghanistan: भारत के लिए नंबर 4 की पोजिशन एक बार फिर से समस्या बन गई है। इस स्थान के लिए भारत के पास कई दावेदार हो गए हैं।

विज्ञापन
भारतीय टीम, Image Credit- News 24

India vs Afghanistan Number 4 Position Issue: भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज के लिए दोनों ही टीम जोरों-शोरों से तैयारी में जुट गई है। भारत के लिए यह टारगेट आसान हो सकता था, लेकिन अफगानिस्तान ने विश्व कप में जिस कदर प्रदर्शन किया है, इससे भारत कभी भी अफगानिस्तान को हल्के में नहीं लेना चाहेगा। एक तरफ फैंस विराट कोहली और रोहित शर्मा की टी20 में वापसी को लेकर जश्न मना रहे हैं, तो दूसरी ओर भारतीय टीम के लिए नई बाधा उत्पन्न हो गई है। भारत के लिए नंबर 4 की बैटिंग पोजिशन फिर समस्या बन गई है। श्रेयस अय्यर को अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए नहीं चुना गया है, दूसरी ओर सूर्यकुमार यादव भी चोटिल होकर बाहर हो गए हैं, ऐसे में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने के लिए कौन आएगा।

ये भी पढ़ें:- T20 के अलावा ODI और Test सीरीज भी खेलेगी अफगानिस्तान, यहां देखें पूरा Schedule

विज्ञापन

अय्यर और सूर्या दोनों बाहर

भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 विश्व का आगाज 11 जनवरी को होने वाला है। इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को और तीसरा और आखिरी मुकाबला 17 जनवरी को खेला जाएगा। रोहित और विराट जैसे दिग्गजों की वापसी से भारतीय टीम काफी मजबूत नजर आ रही है, लेकिन नंबर 4 पर बल्लेबाजी के लिए कौन आएगा यह बड़ा सवाल बना हुआ है। बता दें कि पिछले 2-3 सालों से टी20 में श्रेयस अय्यर ही नंबर 4 पर बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ उनका चयन नहीं किया गया है। सूर्या पहले ही सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऐसे में भारतीय टीम के पास 4 नंबर का कोई अनुभवी खिलाड़ी नहीं है। ऐसे में रोहित शर्मा किसी युवा खिलाड़ी को यह जिम्मेदारी दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: 11 जनवरी से खेली जाएगी T20 सीरीज, कब और कहां Free में देख सकेंगे Live

विज्ञापन

किसे मिल सकती है जिम्मेदारी

भारत के कप्तान रोहित शर्मा नंबर 4 पर बल्लेबाजी के लिए तिलक वर्मा को जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। इसके अलावा जितेश शर्मा को भी इस पोजिशन पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है। वहीं, अगर संजू सैमसन को भी प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है, तो उन्हें भी इस पोजिशन पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है। ऐसे में भारतीय टीम के लिए नंबर 4 की पोजिशन एक बार फिर सेसमस्या बन गई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola