India vs Afghanistan T20 Series: अफगानिस्तान के साथ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। इस सीरीज में रोहित शर्मा एक बार फिर से टी20 टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। इसके अलावा विराट कोहली की भी टी20 क्रिकेट में वापसी हो रही है। अफगानिस्तान के साथ होने वाली इस टी20 सीरीज के लिए दो-दो विकेटकीपर बल्लेबाजों को टीम में चुना गया हैं। जिसमें संजू सैमसन और जितेश शर्मा शामिल हैं। अब कप्तान रोहित शर्मा के सामने ये सबसे बड़ा सवाल होगा कि आखिर प्लेइंग इलेवन में इन दोनों खिलाड़ियों में से किसे मौका मिले।
संजू सैमसन या जितेश कौन मारेगा बाजी?
संजू सैमसन और जितेश शर्मा दोनों ही काफी शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। ऐसे में इन दोनों में से किसी एक को प्लेइंग इलेवन में चुनना कप्तान रोहित शर्मा के लिए उतना आसान नहीं होगा। जितेश शर्मा को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के साथ खेली गई टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था। इन दोनों ही सीरीज में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था।
इसके अलावा संजू सैमसन को साउथ अफ्रीका दौरे के लिए वनडे टीम में शामिल किया गया था। इस सीरीज में संजू ने कमाल की बल्लेबाजी की थी और एक शानदार शतक भी लगाया था। दोनों ही खिलाड़ियों का मौजूदा फॉर्म देखें तो वो काफी शानदार रहा है। अब कप्तान के लिए इन दोनों में से किसी एक को प्लेइंग इलेवन में शामिल करना काफी मुश्किल होने वाला है।
https://twitter.com/PathakRidhima/status/1744000041004749243
टी20 विश्व कप 2024 से पहले अहम सीरीज
जून 2024 में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए अफगानिस्तान के साथ होने वाली ये टी20 सीरीज टीम इंडिया के लिए बेहद खास है। जो खिलाड़ी इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन करेगा उसको आमामी टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया में मौका मिल सकता हैं। वहीं संजू और जितेश के लिए भी ये बहद जरुरी है। इन दोनों खिलाड़ियों में से जिस खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है और वो शानदार प्रदर्शन करता है तो उसको टी20 विश्व कप में मौका मिलना तय है।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
9 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
9 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
9 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
10 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
11 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
11 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
12 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
12 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
12 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines