India vs Afghanistan Live Streaming: भारत और अफगानिस्तान के बीच 11 जनवरी से टी20 सीरीज का आगाज होने वाला है। 3 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी को मोहाली क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। सीरीज का दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा। इसके अलावा सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 17 जनवरी को चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। तीनों ही मैच शाम के 7 बजे शुरू होंगे। इस सीरीज को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि इसमें भारत के दोनों दिग्गज बल्लेबाज रोहित और विराट लंबे समय के बाद टी20 में वापसी कर रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि आप कहां इस सीरीज का मुफ्त में लुत्फ उठा सकते हैं?
ये भी पढ़ें:- Afghanistan के खिलाफ भारत के स्क्वाड से T20 WC की टीम लगभग तय! ये 15 खिलाड़ी खेल सकते हैं विश्व कप
Free में कहां देख सकेंगे मैच
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज आप मुफ्त में लाइव देख सकेंगे। मैच 4-4 जगह पर लाइव होने वाले हैं। ऐसे में आप मोबाइल फोन पर और अपने टेलीविजन पर भी लाइव मैच का आनंद ले सकेंगे। अगर आप टीवी पर मैच देखना चाहते हैं तो स्पोर्ट्स 18 पर देखें। इसके अलावा कलर्स सिनेप्लेक्स पर भी लाइव मैच का लुत्फ उठा सकेंगे। डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में मैच लाइव होंगे। ऐसे में आप अपने घर बैठे टेलीविजन स्क्रीन पर फ्री में मैच का लुत्फ उठा सकेंगे।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: मोहम्मद शमी ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से बाहर!
मोबाइल पर भी देख सकेंगे Free मैच
दूसरी ओर अगर आपको अपने मोबाइल फोन पर मैच देखना है तो जियो सिनेमा पर मुफ्त में मैच देख पाएंगे। फैंस इस सीरीज को लेकर काफी उत्साहित हैं। फैंस को उम्मीद है कि इस सीरीज में भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली धूम मचाएंगे और भारत को एकतरफा जीत दिलाएंगे। अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से यह भी पता चल जाएगा कि किन खिलाड़ियों को टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शामिल करना चाहिए। बता दें कि भारत और अफगानिस्तान के बीच अभी तक कुल 5 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 4 मैचों में भारत को जीत मिली है, जबकि एक मैच रद्द हो गया था।
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
41 mins agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
1 hr agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
2 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
3 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
4 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
5 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines