India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का आगाज होने वाला है। कल यानी 11 जनवरी को इस सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। इस सीरीज को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। फैंस भी इस सीरीज के लिए काफी उत्साहित हैं। भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली के मैदान पर खेला जाएगा। सीरीज के आगाज से एक दिन पहले अफगानिस्तान की टीम को बड़ा झटका लगा है। अफगानिस्तान के मैच विनर खिलाड़ी इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। इससे भारत को फायदा मिल सकता है।
ये भी पढ़ें:- Exclusive Interview: मोहम्मद शमी के सपने में आता है T20 विश्व कप, BCCI से जताई खेलने की इच्छा
पीठ की चोट से जूझ रहा है खिलाड़ी
अफगानिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी राशिद खान भारत के खिलाफ सीरीज से बाहर हो गए हैं। खिलाड़ी लंबे समय से पीठ की चोट से जूझ रहे हैं। हालांकि फिर भी उनका चयन भारत के खिलाफ सीरीज के लिए किया गया था, ताकि अगर वह चोट से उबर जाते हैं, तो उन्हें मैच खिलाया जा सके। यही कारण था कि राशिद को भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए कप्तान नहीं बनाया गया था, क्योंकि वह खेल पाएंगे या फिर नहीं यह सस्पेंस बना हुआ था। ऐसे में अब यह क्लियर हो गया है कि राशिद खान भारत के खिलाफ खेलते नहीं दिखेंगे। उन्हें पूरी सीरीज से बाहर होना पड़ा है। इससे अफगानिस्तान को बड़ा झटका लगा होगा। दूसरी ओर भारतीय बल्लेबाजों ने राशिद के बाहर होने से राहत की सांस ली होगी।
ये भी पढ़ें:- PAK vs NZ: बाबर आजम को लगा झटका, कप्तानी के बाद छिनी एक और जिम्मेदारी
भारतीय बल्लेबाजों ने ली राहत की सांस
राशिद खान काफी कमाल के गेंदबाज हैं। वह रोहित शर्मा जैसे बड़े बल्लेबाजों के लिए भी खतरा पैदा करने की काबिलियत रखते हैं। भारत का मैदान स्पिन गेंदबाजों के लिए हमेशा से मददगार होता है। ऐसे में अगर राशिद खेलते तो, इससे भारतीय बल्लेबाजों की मुश्किलें बढ़ जाती। बता दें कि राशिद खान और रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 7 बार आमने-सामने हुए हैं, जिनमें राशिद ने रोहित को 4 बार आउट किया है। राशिद गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी कमाल दिखाते हैं। वह एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। ऐसे में उनके बाहर होने से अफगानिस्तान के लिए भारत के खिलाफ जीत दर्ज कर पाना आसान काम नहीं होगा।
संबंधित खबरें
हैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
21 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
31 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
1 hr agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
2 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
2 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
2 hrs agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
3 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines