Super Over History: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी20 मुकाबला बेहद ही रोमांचक हुआ है। यह मैच दर्शकों के लिए पैसा वसूल मैच रहा। इंटरनेशनल मैच में पहली बार 2-2 सुपर ओवर देखने को मिला है। ऐसे में यह मुकाबला अपने आप में ऐतिहासिक मैच रहा है। क्या आपको क्रिकेट में सुपर ओवर का इतिहास पता है। यह कब से लागू किया गया, पहली बार सुपर ओवर किसके-किसके बीच खेला गया। पहला सुपर ओवर किस टीम ने जीता है। कब-कब ऐसा हुआ जब सुपर ओवर के बीच सुपर ओवर खेला गया था। चलिए हम आपको इन सभी सवालों के जवाब देते हैं।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: AFG सीरीज के बाद विश्व कप के लिए आईने की तरह साफ हुई भारतीय टीम, देखें संभावित Squad
2008 में पहली बार आया सुपर ओवर का नियम
बता दें कि साल 2007 से पहले सुपर ओवर जैसा कोई नियम नहीं था। इस समय तक बॉल आउट होता था। भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप में खेला गया बॉल आउट कोई नहीं भूल सकता है। यह मुकाबला ड्रॉ हो गया था, लेकिन भारत ने इस मुकाबले को बॉल आउट से जीत लिया था। इसके बाद बॉल आउट का नियम खत्म कर दिया गया और टाई मैचों का अंजाम निकालने के लिए सुपर ओवर लाया गया। साल 2008 में सुपर ओवर का नियम आया था। इसके बाद से अगर कोई भी मुकाबला ड्रॉ होता था, तो उसके लिए सुपर ओवर कराया जाता था।
ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: रोहित शर्मा ने खुद किया स्वीकार! उनकी फिटनेस है खराब
2012 में स्थायी रूप से लागू हुआ सुपर ओवर
वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच इतिहास का पहला सुपर ओवर मैच खेला गया था, जिसमें वेस्टइंडीज को जीत मिली थी। ऐसे में सुपर ओवर जीतने वाली पहली टीम वेस्टइंडीज बन गई है। आईसीसी विश्व कप 2011 में भी सुपर ओवर का नियम था, लेकिन आईसीसी के इस टूर्नामेंट में एक भी मुकाबला ड्रॉ नहीं हुआ। फिर 1 अक्टूबर 2012 को टी20 मुकाबला ड्रॉ होने पर सुपर ओवर परमानेंट रूप से लागू कर दिया गया था। इसके बाद से आईसीसी ने सुपर ओवर के नियम में कई बदलाव भी किए।
ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: रोहित शर्मा बने टी20 के सबसे सफल कप्तान, धोनी और बाबर आजम का रिकॉर्ड किया बराबर
2019 के बाद सुपर ओवर के बने नए नियम
साल 2019 के विश्व कप फाइनल में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच मुकाबला टाई हो गया था। इसके बाद सुपर ओवर कराया गया, लेकिन सुपर ओवर भी टाई हो गया। ऐसे में इंग्लैंड के सबसे अधिक बाउंड्री होने के कारण उन्हें जीत दे दी गई, लेकिन सुपर ओवर का यह नियम विवाद में आ गया। मैच का अंजाम निर्धारित करते के लिए एमसीसी का यह तरीका फैंस को भी सही नहीं लगा, ऐसे में सुपर ओवर के नियम में फिर से बदलाव किए गए। अब नए नियम के मुताबिक सुपर ओवर तब तक होते रहेंगे, जब तक मैच का अंजाम नहीं निकल जाता है।
ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: बीच मैदान बल्लेबाजी छोड़कर बाहर चले गए रोहित शर्मा, अफगानिस्तानी करने लगे बहस
कब-कब हुए हैं 2 सुपर ओवर
बता दें कि यह पहली दफा नहीं है, जब एक ही मैच में 2 सुपर ओवर खेले गए हैं। इससे पहले भी सुपर ओवर के नए नियम आने के बाद आईपीएल 2020 में इसका उदाहरण देखने को मिला था। इस आईपीएल सीजन में 2-2 मुकाबले ऐसे हुए जिसमें दो सुपर ओवर खेलना पड़ा था। पहला मुकाबला आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था, जिसमें विराट की टीम को जीत मिली थी। वहीं, दूसरा मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था। गौरतलब है कि सुपर ओवर में बनाए गए रन और लिए गए विकेट की गिनती खिलाड़ी के पर्सनल रिकॉर्ड में नहीं होती है।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
5 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
6 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
6 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
8 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
8 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
8 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
8 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
9 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
9 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines