India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला आज शाम 7 बजे शुरू होने वाला है। भारतीय टीम इस सीरीज पर पहले ही अपना कब्जा जमा चुकी है। ऐसे में अगर भारत आज के मुकाबले को अपने नाम कर लेता है, तो अफगानिस्तान को क्लीन स्वीप करने में कामयाब रहेगा। इस मैच को लेकर फैंस को एक चिंता सता रही है कि क्या बारिश इस मैच में बाधा उत्पन्न कर सकती है। मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने इस पर जानकारी दी है।
ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: तीसरे T20 में इन 3 खिलाड़ियों का पत्ता कटना तय! जानें किसकी होगी वापसी
कैसा रहेगा चिन्नास्वामी का मौसम
मौसम विभाग ने बताया कि चिन्नास्वामी में मैच के दौरान तापमान 20 से 27 डिग्री तक रहने वाला है। इससे साफ है कि यहां अधिक ठंड नहीं रहेगी। इससे पहले दोनों मुकाबला मोहाली के मैदान पर और इंदौर के मैदान पर खेला गया था। उत्तर भारत में मैच होने के कारण यहां ठंड का काफी प्रकोप था, लेकिन अब तीसरा मुकाबला चिन्नास्वामी में होने वाला है, यहां ठंड का अधिक असर देखने को नहीं मिलेगा। इसके अलावा मौसम विभाग ने बताया कि आज चिन्नास्वामी में आसमान साफ रहेगा। हालांकि देर शाम तक आसमान में थोड़े बादल देखे जा सकते हैं, लेकिन फिर भी बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है कि चिन्नास्वामी में फैंस को पूरे 40 ओवर का खेल देखने को मिलेगा।
ये भी पढ़ें:- डुनेडिन में आया फिन एलन नाम का बवंडर, 16 छक्के और 5 चौके, कई रिकॉर्ड किए अपने नाम
इन 3 खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता
आज के मैच के लिए भारतीय टीम में बदलाव देखने को मिल सकता है। गौरतलब है कि टी20 विश्व कप से पहले यह आखिरी टी20 मैच होने वाला है। इस कारण से इस सीरीज में अभी तक जिन खिलाड़ियों को मौका नहीं दिया गया है, उन्हें खिलाया जा सकता है। आज के मैच में संजू सैमसन, कुलदीप यादव और आवेश खान की वापसी की संभावना जताई जा रही है। इन खिलाड़ियों को मौका मिलने से जितेश शर्मा, रवि विश्नोई और मुकेश कुमार का टीम से पत्ता साफ हो सकता है।
संबंधित खबरें
'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
52 mins agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
8 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
9 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
10 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
11 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
11 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines