Kohli Fan Warm welcome: भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरे टी20 मुकाबले के दौरान एक अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला था। इस मैच के दौरान जब कोहली बाउंड्री लाइन के पास फील्डिंग कर रहे थे। इस दौरान एक फैन सिक्योरिटी तोड़ते हुए मैदान में घुस गए और कोहली को गले से लगा लिया। फैन का कहना है कि वह कोहली को बहुत लाइक करते हैं, इस कारण से उन्होंने सिक्योरिटी तोड़कर कोहली को गले लगाने की हिम्मत की है। इस अपराध के कारण फैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: आरसीबी का Bad Luck! जिसे टीम से भगाया, उन्होंने विश्व रिकॉर्ड बनाया
गांव में हुआ फैन का स्वागत
बीच मैदान पर ही सिक्योरिटी ने उन्हें कोहली के पास से हटाया और उन्हें पुलिस को सौंप दिया। कोहली के पास जाने के अपराध में पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में उन्हें रिहा भी कर दिया गया था, पुलिस ने शख्स को लेकर कहा कि उन्होंने खुद को वायरल कराने के लिए ऐसा किया था। अब बाद में जब कोहली का फैन अपने गांव लौटा, तो वहां जो दिखा वह सचमुच हैरान करने वाला था। सिक्योरिटी तोड़कर कोहली को गले लगाने वाले फैन का उनके गांव में जोरदार स्वागत किया गया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: क्या तीसरे T20 में बारिश बनेगी बाधा? मैच से पहले आई मौसम विभाग की रिपोर्ट
आईपीएल में भी घट चुकी है ऐसी घटना
इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कोहली के फैन के स्वागत कई लोग पहुंचे हैं। उनमें से एक शख्स उन्हें फूलों का हार पहना रहे हैं। अब यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कोहली के फैन द्वारा इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। कोहली के फैन इस कदर दीवाने रहते हैं कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता है कि वह किसी अपराध को अंजाम देने जा रहे हैं। आईपीएल के दौरान भी कई दफा देखने को मिला है, जब कोहली के फैन उनसे मिलने के लिए बीच मैदान में गए हैं।
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
25 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
53 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines