Rishabh Pant Joins Team India Practice Session India vs Afghanistan 3rd T20: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। अभी तक सीरीज के दो मैच खेले जा चुके हैं। अब सीरीज का आखिरी और तीसरा मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। जिसको लेकर टीम इंडिया के खिलाड़ी एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में इस मैच को लेकर प्रैक्टिस कर रहे हैं। तीसरे मैच से पहले टीम के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है।
टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन में शामिल हुए ऋषभ पंत
तीसरे टी20 मैच से पहले भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन में शामिल हुए। दरअसल ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट में चोटिल होने के बाद से क्रिकेट से दूर है। अब ऋषभ पंत टीम वापसी को लेकर जमकर तैयारी कर रहे हैं।
पंत पहले से काफी ठीक हो चुके हैं और इन दिनों नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन में पहुंचकर ऋषभ पंत ने विराट कोहली, रिंकू सिंह और अन्य साथी खिलाड़ियों से बातचीत की। जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: विराट कोहली टी20 क्रिकेट में रचेंगे इतिहास, महज 6 रन पीछे स्टार बल्लेबाज
पंत अपनी फिटनेस पर दे रहे ध्यान
अभी तक ऋषभ पंत की टीम इंडिया में वापसी को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। बावजूद इसके ऋषभ पंत खुद को फिट रखने के लिए काफी वर्कआउट कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋषभ पंत आईपीएल 2024 में वापसी कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो पंत एक बार फिर से दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। आईपीएल 2024 ऑक्शन के दौरान भी ऋषभ पंत को दुबई में दिल्ली कैपिटल्स मैनेजमेंट के साथ देखा गया था।
संबंधित खबरें
250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
53 mins agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
1 hr agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
3 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
3 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
12 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
12 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
13 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
13 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines