हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AFG 3rd T20 Match: प्लेइंग-11 में होगा बड़ा फेरबदल, वैभव सूर्यवंशी की एंट्री पर रहेंगी निगाहें

भारत ने अफगानिस्तान को पहले दो टी20 मैचों में हराकर सीरीज अपने नाम कर ली है. तीसरे टी20 में अब टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में बदलाव हो सकता है. बेंच पर बैठे कुछ खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिल सकता है.

विज्ञापन
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11 (Image: Instagram/indiancricketteam)

IND vs AFG: भारत की टी20 क्रिकेट टीम इस समय जबरदस्त फॉर्म में चल रही है. अफगानिस्तान के खिलाफ पहले दो टी20 मैचों में भारत ने श्रेयस अय्यर की अगुवाई में अफगान टीम को एकतरफा मात दी है. ऐसा लगा था कि अफगानिस्तान द्वारा चुनौती मिलेगी लेकिन ये नहीं हो पाया. भारत ने दो मैच जीतकर सीरीज जीत ली है. अब तीसरे टी20 में टीम इंडिया के पास बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को आजमाने का मौका होगा. ऐसे में प्लेइंग-11 में बदलाव होना तय है.

श्रेयस अय्यर ने दिए थे बदलाव के संकेत

एशियन गेम्स 2026 को देखते हुए टीम इंडिया सभी खिलाड़ियों को मौका दे सकती है. इससे जापान रवाना से पहले अन्य खिलाड़ियों को भी अभ्यास का मौका मिल जाएगा. दूसरे टी20 के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा था कि तीसरे और अंतिम मैच में टीम में बदलाव हो सकता है. उन्होंने एशियन गेम्स की तैयारियों को देखते हुए ये बयान दिया था. भारतीय टीम ने पहले दो टी20 में गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों विभागों में बढ़िया प्रदर्शन कर सभी का दिल जीता है.

क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?

अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन अच्छा खेल रहे हैं. संजू ने पिछले मुकाबले में ही कमबैक किया है. दोनों की अच्छी फॉर्म को देखते हुए इन्हें आराम नहीं दिया जा सकता है. ईशान किशन को आराम देकर उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया जा सकता है. ये भी मैनेजमेंट के लिए ऑप्शन है. अभिषेक की जगह भी वैभव को जगह दी जा सकती है. मैनेजमेंट ये भी चाहेगा कि तिलक वर्मा और अय्यर को पिच पर समय बिताने का मौका मिले.

विज्ञापन

शिवम दुबे और नीतीश कुमार रेड्डी को भी बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला है. नीतीश ने दूसरे मैच में 24 रन देकर तीन विकेट चटकाए थे. ये कहीं ना कहीं टीम के लिए अच्छे संकेत हैं. हालांकि उनकी जरूरत बल्लेबाजी में भी होगी. दुबे और नीतीश की बल्लेबाजी पर भी सभी की नजरें होंगी. गेंदबाजी में में भी चेंजेस हो सकता है. यश ठाकुर की प्लेइंग-11 में एंट्री हो सकती है. अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह में से किसी एक को आराम दिया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: एशियन गेम्स 2026 से पहले बांग्लादेश क्रिकेट में हड़कंप, कप्तान ने अचानक दिया इस्तीफा

विज्ञापन

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, यश ठाकुर, जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई.

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, गुलबदिन नईब, डारविश रसूली, अजमातुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान और फजलहक फारूकी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs AFG तीसरे टी20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का हाल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola