India vs Afghanistan 3rd T20: भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मैच आज शाम 7 बजे बैंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज के दो मैच जीतकर टीम इंडिया ने 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर रखी है। अब भारतीय टीम तीसरा मैच जीतकर सीरीज में अफगानिस्तान का 3-0 से सूपड़ा साफ करना चाहेगी। लेकिन तीसरे मैच में टीम इंडिया को अफगानिस्तान से थोड़ा सावधान रहना होगा। क्योंकिं टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया का रिकॉर्ड एम. चिन्नास्वामी में ज्यादा अच्छा नहीं है।
अफगानिस्तान कर सकता है पलटवार
बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में टीम इंडिया का रिकॉर्ड ज्यादा अच्छा नहीं है। इस मैदान पर टीम इंडिया ने अभी तक 7 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। जिसमें भारतीय टीम को 3 में जीत और 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है। ऐसे में टीम इंडिया को तीसरे टी20 मैच में अफगानिस्तान से थोड़ा सतर्क रहना होगा। टीम इंडिया की जरा सी चूक से अफगानिस्तान पलटवार कर सकता है।
इस मैदान पर टीम इंडिया को पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार मिल चुकी है। साल 2012 में भारतीय टीम ने इस मैदान पर पहला टी20 मुकाबला महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेला था जिसको पाकिस्तान ने जीत लिया था। वहीं टीम इंडिया ने एम. चिन्नास्वामी के मैदान पर अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच ऑस्ट्रेलिया के साथ खेला था, जिसको टीम इंडिया ने 6 रनों से अपने नाम किया था।
ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: टी20 विश्व कप से पहले टीम इंडिया का आखिरी मैच, रोहित शर्मा ने बनाया खास प्लान
कैसा है बेंगलुरु की पिच का मिजाज
बेंगलुरु की पिच को बल्लेबाजों के लिए अच्छा माना जाता है। यहां जमकर रन बरसते हैं। ये मैदान काफी छोटा है जिसके चलते बल्लेबाज आसानी से यहां बड़े शॉट खेलते हैं। ऐसे में भारत और अफगानिस्तान के बीच हाई स्कोर मैच होने की संभावना है। वहीं दूसरी तरफ तीसरे टी20 मैच में विराट कोहली पर सभी की नजरे रहने वाली हैं।
विराट कोहली के लिए इस मैदान को होम ग्राउंड भी माना जाता है। आरसीबी की तरफ से विराट कोहली ने इस मैदान पर काफी मैच खेले हैं। विराट कोहली का बल्ला इस मैदान पर जमकर आग उगलता है। इस मैदान पर विराट कोहली का हाई स्कोर 78 रनों का है।
संबंधित खबरें
IND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
2 mins agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
30 mins agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
52 mins agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
1 hr agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
2 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
3 hrs agoLIVE: भारत को मिली तीसरी सफलता, अक्षर ने रोवमैन पॉवेल को किया चलता
3 hrs agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
4 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines