IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 15 सितंबर को खेला जाएगा. 13 सितंबर को खेले गए पहले मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. दूसरे टी-20 मैच में भारतीय टीम मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी, जबकि अफगानिस्तान मैच जीतकर सीरीज में बराबरी करना चाहेगी. आइए जानते हैं दूसरे मैच के दौरान मौसम का मिजाज कैसा रहेगा?
कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा. एक्यू वेदर की रिपोर्ट के अनुसार तापमान 34 डिग्री रहेगा. धूप के अलावा बादल भी छाए रहेंगे. बारिश होने की संभावना 15 फीसदी है, नमी 60 प्रतिशत रहेगी. हवा 10 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली है. खेल के दौरान हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.
कब और कहां देखें मुकाबला?
भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा मुकाबला 15 सितंबर को शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस आधे घंटे पहले यानी 7 बजे होगा. इस मुकाबले का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव और फैन कोड पर उपलब्ध रहेगी.
ये भी पढ़ें: ACC चेयरमैन के पद से जल्द हटने वाले हैं मोहसिन नकवी! सामने आया बड़ा अपडेट
भारत ने 7 विकेट से जीता पहला मुकाबला
अफगानिस्तान के खिलाफ भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले मुकाबले को 7 विकेट से अपने नाम किया था. अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारतीय टीम ने 13.4 ओवर में ही 157/3 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया था. भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी. उन्होंने 32 गेंदों में 82 रन बनाए थे. उनके अलावा अभिषेक शर्मा ने 33 गेंदों में 42 रनों का योगदान दिया था. इसके अलावा गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 19 रन खर्च कर 3 विकेट लिए थे, जबकि जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती को 1-1 सफलता मिली थी.
ये भी पढ़ें: Asian Games में भारत के जीतने पर क्या मोहसिन नकवी देंगे गोल्ड मेडल?
अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह.
अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग 11
इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर),सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली,अजमतुल्लाह उमरज़ई, गुलबदीन नायब,मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान,नूर अहमद, फजलहक फारूकी.
संबंधित खबरें
IND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
18 mins agoLIVE: सीरीज अपने नाम करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
21 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
36 mins agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
45 mins ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
1 hr agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
1 hr agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
2 hrs agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
2 hrs agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines