IND vs AFG 2nd T20: भारत ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया, सीरीज पर किया कब्जा

India vs Afghanistan 2nd T20: भारत ने टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया है। यहां पढ़ें तमाम अपडेट्स…

india vs afghanistan 2nd t20i

भारत ने दूसरा टी-20 मुकाबला जीता

विज्ञापन

India vs Afghanistan 2nd T20: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का आज दूसरा मुकाबला खेला गया। यह मैच इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। भारतीय टीम पहला मुकाबला अपने नाम कर सीरीज में अभी तक 1-0 से बढ़त बना ली थी, अब भारत ने सीरीज के दूसरे मुकाबले पर भी अपना कब्जा जमा लिया है। भारत ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से मात दे दी है। भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे ने तूफानी पारी खेली है।

यहां पढ़ें मैच से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

IND Vs AFG 2nd T20 Live: भारत ने अफगानिस्तान को हराया

भारत ने अफगानिस्तान को एकतरफा मुकाबला हरा दिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने इस सीरीज पर भी कब्जा कर लिया है। भारतीय टीम ने इस मुकाबले को सिर्फ 15.4 ओर में 6 विकेट शेष रहते ही अपनी झोली में डाल लिया है। भारत के विस्फोटक बल्लेबाज शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल दोनों ने तूफानी पारी खेली है।

IND Vs AFG 2nd T20 Live Updates: शिवम दुबे ने जड़ा पचासा

यशस्वी जायसवाल के बाद अब शिवम दुबे ने भी अर्धशतक जड़ दिया है। शिवम ने आज एक बार अर्धशतकीय पारी खेली है। पहले टी20 में भी उन्होंने 40 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली थी। अब खिलाड़ी ने अर्धशतक भी जड़ दिया है।

IND Vs AFG 2nd T20 Live Updates: शिवम दुबे ने लगाई हैट्रिक 6

भारत के विस्फोटक बल्लेबाज शिवम दुबे कमाल के फॉर्म में दिख रहे हैं। दुबे ने अफगानिस्तान के गेंदबाज मोहम्मद नबी को हैट्रिक छक्का जड़ दिया है। शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल अभी भी नाबाद खेल रहे हैं।

IND Vs AFG 2nd T20 Live Updates: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा अर्धशतक

भारत के विस्फोटक बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतक जड़ दिया है। जायसवाल ने सिर्फ 27 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया है। वहीं, भारत का स्कोर भी 100 रनों के पार हो गया है।

IND Vs AFG 2nd T20 Live Updates: विराट कोहली की तूफानी पारी

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने आज तूफानी पारी खेली है। कोहली ने 16 गेंदों में 29 रनों की पारी खेली और पवेलियन को लौट गए। कोहली को आमतौर पर इस तरह खेलते नहीं देखा जाता है, लेकिन आज कोहली कुछ अलग अंदाज में दिख रहे थे। कोहली ने इस पारी के दौरान 5 चौके भी जड़े हैं। हालांकि कोहली अपनी पारी को लंबी नहीं कर सके और नवीन-उल-हक के शिकार हो गए।

IND Vs AFG 2nd T20 Live Updates: रोहित शर्मा का फिर नहीं खुला खाता

भारत के कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर से शून्य के स्कोर पर आउट हो गए हैं। फजलहक फारूकी ने रोहित को पहली ही गेंद पर बोल्ड कर दिया है। पहले टी20 मैच में भी रोहित शून्य पर आउट हो गए थे, अब दूसरे टी20 में भी रोहित शून्य पर आउट हो गए हैं।

IND vs AFG 2nd T20 Live Updates: भारतीय टीम की पारी शुरू

अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की पारी शुरू हो चुकी है। भारत के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर मौजूद हैं।

IND Vs AFG 2nd T20 Live Updates: भारत को जीत के लिए चाहिए 173 रन

अफगानिस्तान ने भारत के सामने 172 रन बनाया है। ऐसे में भारत को जीत के लिए 173 रन बनाने की जरूरत है। देखने वाली बात यह भी होगी कि इस मैच में विराट कोहली रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने आते हैं या फिर यशस्वी जायसवाल।

IND Vs AFG 2nd T20 Live Updates: 172 पर ऑलआउट हुई अफगानिस्तान

अफगानिस्तान की टीम 172 के स्कोर पर ढेर हो गई है। आखिरी ओवर में भारतीय टीम ने 4 विकेट ले लिया है। इनमें से 2 खिलाड़ी रन आउट हुए हैं और 2 विकेट अर्शदीप सिंह ने लिए हैं।

IND Vs AFG 2nd T20 Live Updates: अफगानिस्तान का 8वां विकेट गिरा

अफगानिस्तान को आठवां झटका लगा है। अर्शदीप सिंह ने तीसरा विकेट चटकाते हुए अफगानिस्तान को आठवां झटका दे दिया है। नूर अहमद सिर्फ एक रन बनाकर अर्शदीप सिंह के शिकार हो गए हैं।

IND vs AFG 2nd T20 Live Updates: अफगानिस्तान को लगा सातवां झटका

अर्शदीप सिंह ने अफगानिस्तान की टीम को सातवां झटका दे दिया है। अर्शदीप ने करीम जानत को 10 गेंदों में 20 रनों पर चलता कर दिया है। खिलाड़ी ने इस छोटी और किफायती पारी में 2 चौके और एक छक्के भी लगाए हैं।

IND Vs AFG 2nd T20 Live Updates: अर्शदीप सिंह ने नजीबुल्लाह को किया आउट

अफगानिस्तान को छठा झटका लगा है। भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अफगानिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज नजीबुल्लाह जारदान को बोल्ड कर दिया है। खिलाड़ी ने 21 गेंदों में 23 रनों की पारी खेली है।

IND Vs AFG 2nd T20 Live Updates: रवि विश्नोई को मिली दूसरी सफलता

भारत ने अफगानिस्तान को पांचवां झटका दे दिया है। रवि विश्नोई ने अफगानिस्तान का एक और विकेट चटका लिया है। रवि विश्नोई ने अफगानिस्तान के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक मोहम्मद नबी को आउट कर दिया है। बनी सिर्फ 14 रन के स्कोर पर आउट हो गए हैं।

IND Vs AFG 2nd T20 Live Updates: भारतीय गेंदबाजों ने ली राहत की सांस

अफगानिस्तान को चौथा झटका लगा है। अफगानिस्तान के खिलाड़ी गुलबदीन नायब 57 रन बनाकर आउट हो गए हैं। गुलबदीन ने 35 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली और अक्षर पटेल के शिकार हो गए।

IND Vs AFG 2nd T20 Live Updates: गुलबदीन नायब ने जड़ा पचासा

अफगानिस्तान के खिलाड़ी गुलबदीन नायब ने अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने सिर्फ 28 गेदों में अर्धशतक पूरा कर लिया है। वह किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्स रहे हैं और सभी की धुनाई कर रहे हैं।

IND Vs AFG 2nd T20 Live Updates: शिवम दुबे ने दिया तीसरा झटका

भारत के ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे ने अफगानिस्तान को तीसरा झटका दिया है। दुबे ने अफगानिस्तान के खिलाड़ी उमरजई को बोल्ड कर दिया है। ऐसे में अफगानिस्तान की टीम एक बार फिर से मुश्किल में है। 7 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 60/3

IND Vs AFG 2nd T20 Live Updates: अफगानिस्तान को लगा दूसरा झटका

अफगानिस्तान को दूसरा झटका लगा है। 53 रन के स्कोर पर अफगानिस्तान का दूसरा विकेट गिर गया है। इस मैच में स्पिन गेंदबाजों का दबदबा दिख रहा है। पहला विकेट तो रवि विश्नोई ने लिया फिर दूसरा विकेट अक्षर पटेल ने लिया है।

IND Vs AFG 2nd T20 Live Updates: अफगानिस्तान का गिरा पहला विकेट

भारत ने अफगानिस्तान को पहला झटका दे दिया है। भारत के स्पिन गेंदबाज रवि विश्नोई ने अपने पहले ही ओवर में रहमानुल्लाह गुरबाज को चलता कर दिया है। खिलाड़ी 9 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हो गए हैं।

IND Vs AFG 2nd T20 Live Updates: भारतीय टीम में 2 बदलाव

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम ने 2 बदलाव किए हैं। भारत के विस्फोटक खिलाड़ी शुभमन गिल और तिलक वर्मा को टीम से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया गया है।

IND Vs AFG 2nd T20 Live Updates: अफगानिस्तान टीम की प्लेइंग इलेवन

रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, गुलबदीन नायब, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान

IND Vs AFG 2nd T20 Live Updates: भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार

IND Vs AFG 2nd T20 Live Updates: भारत ने जीता टॉस

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारत ने टॉस जीत लिया है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

IND Vs AFG 2nd T20 Live Updates: 7 बजे शुरू होगा मैच

भारत और अफगानिस्तान के बीच यह मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होने वाला है। इस मैदान का रिकॉर्ड बताता है कि पहले बल्लेबाजी करने में ज्यादा फायदा है।

IND Vs AFG 2nd T20 Live Updates: अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन

रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमत शाह, अजमतुल्लाह उमरजई, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, करीम जनत, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान

IND Vs AFG 2nd T20 Live Updates: भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार

IND Vs AFG 2nd T20 Live Updates: कब होगा टॉस

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरे टी20 मुकाबले कि लिए थोड़ी देर में टॉस होने वाला है। टॉस शाम 6:30 में होने वाला है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ