IND vs ENG: भारत में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। मौजूदा समय में टीम इंडिया और अंडर-19 भारतीय टीम इंग्लिश के दौरे पर है। जहां पर दोनों ही टीमों के बल्लेबाज कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच पंजाब से आने वाले 2 बल्लेबाजों ने बहुत ज्यादा प्रभावित किया है। भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल जहां टेस्ट फॉर्मेट में रनों की बारिश कर रहे हैं तो वहीं जूनियर शुभमन गिल कहे जाने वाले विहान मल्होत्रा ने भी यूथ वनडे में शतक जड़ा है। दोनों खिलाड़ियों को सेलिब्रेशन एक जैसा ही है।
जूनियर शुभमन गिल ने भी किया कमाल
पंजाब से आने वाले भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने बर्मिंघम टेस्ट की पहली पारी में 269 रन बनाए। जिसके बाद उन्होंने दूसरी पारी में भी 161 रन बनाए। जिसके कारण ही फिलहाल टीम इंडिया बेहद मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। अपने सीनियर टीम को देखकर जूनियर टीम में भी जोश आ गया। इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ यूथ वनडे मैच में वैभव सूर्यवंशी और विहान मल्होत्रा ने भी शतक जड़ा। पंजाब से आने वाले विहान को जूनियर शुभमन गिल भी कहा जाने लगा है। गिल की तरह ही ये खिलाड़ी नंबर 3 पर बल्लेबाजी करके बड़ी-बड़ी पारियां खेल रहा है। मल्होत्रा ने चौथे यूथ वनडे मैच में वैभव सूर्यवंशी का बहुत अच्छे से साथ दिया।
विहान मल्होत्रा ने भी छोड़ी अपनी छाप
इंग्लैंड अंडर-19 टीम के खिलाफ चौथे वनडे मैच में विहान मल्होत्रा ने 121 गेंदों में 129 रनों की पारी खेली। इस दौरान विहान ने 15 चौके और 3 छक्के भी जड़े। इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी ने भी 143 रनों की पारी खेली। इन दोनों की पारियों के कारण ही इंडिया अंडर-19 टीम ने 50 ओवरों में 363 रन बनाए। पहले मैच में विहान ने 18 रन तो वहीं दूसरे मैच में 49 रनों की पारी खेली थी। तीसरे मैच में भी मल्होत्रा ने अहम 46 रन बनाए थे। विहान लगातार अहम पारियां खेल रहे हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: शुभमन गिल ने पूरा किया अपना वादा, 4 पारियों में जड़ा 2 शतक और 1 दोहरा शतक
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
39 mins agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
1 hr ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
2 hrs agoLIVE: इंडिया की आधी टीम लौटी पवेलियन, तिलक वर्मा सस्ते में लौटे पवेलियन
2 hrs agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
2 hrs agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
3 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
3 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
5 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines