Vaibhav Suryavanshi: भारतीय टीम के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 के बाद से मुड़कर नहीं देखा है। आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए कमाल का प्रदर्शन करने के बाद अब सूर्यवंशी ने अंडर-19 टीम इंडिया के लिए इंग्लैंड में धमाल मचाया है। सीरीज के चौथे वनडे मैच में सूर्यवंशी ने धमाकेदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। इस पारी में इंग्लिश गेंदबाजों को वैभव ने जमकर पिटाई की है।
वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका
इंग्लैंड अंडर-19 टीम के खिलाफ पहले यूथ वनडे मैच में वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 19 गेंदों में 48 रन बनाए थे। वनडे को भी टी20 बनाने वाले सूर्यवंशी ने दूसरे यूथ वनडे मैच में 34 गेंदों में 45 रन बनाए थे। दोनों मुकाबलों में अर्धशतक जड़ने से चूकने के बाद वैभव ने तीसरे यूथ वनडे मैच में सिर्फ 31 गेंदों में ही 86 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। हालांकि शतक से चूक जाने का अफसोस उन्हें था। जिसे चौथे यूथ वनडे मैच में उन्होंने खत्म कर दिया। इस मुकाबले में उन्होंने 52 गेंदों में ही शतक जड़ दिया। अंडर-19 लेवल पर ये किसी भी बल्लेबाज का सबसे तेज शतक है। सूर्यवंशी के आगे इंग्लिश गेंदबाज बुरी तरह से फेल हुए हैं।
सूर्यवंशी करते हैं छक्कों की बारिश
उभरते हुए स्टार सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इस मुकाबले में सिर्फ 78 गेंदों में ही 143 रनों की शानदार पारी खेली। जिसमें 13 चौके और 10 छक्के शामिल थे। सूर्यवंशी के साथ ही साथ विहान मल्होत्रा ने भी शानदार शतक जड़ा। जिसके कारण ही खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 4 विकेट गंवाकर 41 ओवर में 314 रन बना लिए हैं। जिस अंदाज में फिलहाल वैभव सूर्यवंशी लगातार रन बना रहे हैं। वो भारतीय टीम से फिलहाल बहुत ज्यादा दूर नहीं हैं।
ये भी पढ़ें: विराट कोहली-रोहित शर्मा की वापसी में होगी देरी, फैंस के लिए बुरी खबर, Ind vs Ban सीरीज पर आ गया बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
3 mins ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
41 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
1 hr agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
1 hr agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
1 hr agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
1 hr agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
3 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
3 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
3 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines