IND vs PAK: वनडे वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 अक्टूबर को होने वाले मुकाबले की तारीख बदल दी गई है। बताया जा रहा है कि बीसीसीआई और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड नई तारीख पर राजी हो गए हैं। इसके अलावा श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले की तारीख भी बदल दी गई है।
15 की जगह 14 अक्टूबर होगा मुकाबला
इंडिया पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला अब 15 अक्टूबर की जगह 14 अगस्त को खेला जाएगा। एक न्यूज एजेंसी ने इस खबर पर मुहर लगाई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी तारीख बदलने पर सहमति जताई है। बताया जा रहा है कि मैच की तारीख नवरात्रि की ध्यान में रखते हुए बदली गई है। 14 अक्टूबर को यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
सुरक्षा कारणों से बदली तारीख
दरअसल, इंडिया पाकिस्तान मैच की तारीख सुरक्षा कारणों से बदली गई है। सुरक्षा एजेंसियों ने इस बात को लेकर चिंता जताई थी कि दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 15 अक्टूबर को खेला जाना है, जबकि इसी दिन नवरात्रि का पहला दिन शुरू हो रहा है। ऐसे में पर्याप्त सुरक्षा मुहैया करा पाना मुश्किल होगा। जिससे मैच की तारीख बदलने की सलाह दी गई थी। जिस पर आईसीसी ने अहल किया और बीसीसीआई ने पीसीबी से संपर्क किया। इसके बाद दोनों बोर्ड मैच की तारीख बदलने को राजी हो गए। अब यह मुकाबला एक दिन पहले खेला जाएगा।
पांच अक्टूबर से शुरू हो रहा है विश्वकप
बता दें कि वनडे विश्वकप पांच अक्टूबर से शुरू हो रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारत अपने अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर से शुरू करेगा। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा।
श्रीलंका-पाकिस्तान मैच की तारीख भी बदली
इंडिया के अलावा श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले की तारीख भी बदल दी गई है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 12 अक्टूबर को खेला जाना था, लेकिन अब यह मुकाबला दो दिन पहले 10 अक्टूबर को खेला जाएगा। जिसके चलते भारत और पाकिस्तान की टीमों को अपने मुकाबले के लिए तीन दिन का समय भी मिल जाएगा। इसके अलावा कुछ और टीमों के मैचों की तारीख भी बदली है। जिससे आईसीसी जल्द ही विश्वकप का नया शेड्यूल जारी कर सकता है।
संबंधित खबरें
पंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
24 mins ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
53 mins agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
54 mins agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
1 hr agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
3 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
4 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
5 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
12 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
13 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines